Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ी जीत:नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

    23 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 90 रन का था, जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में बना था। भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। भारत ने अमेरिका को पहला मैच हराया था। गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स भारत ने लगातार 10वां वर्ल्डकप मैच जीता, ऐसा करने वाली पहली टीम भारत इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 10वां मैच जीता। भारत को आखिरी हार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एडिलेड के मैदान पर मिली थी। भारत पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट से आगे भारतीय टीम ग्रुप-ए में 2 जीत के साथ टॉप पर है। टीम के पास 4 अंक हैं, इतने ही अंक पाकिस्तान के पास भी हैं, लेकिन पाकिस्तानी टीम का नेट रन रेट भारत से बहुत कम है। इसी वजह से टीम इंडिया नंबर-1 पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। USA और नामीबिया शुरुआती दोनों मैच हार गई हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कोर्ट से दहेज हत्यारोपी पति समेत ससुरालीजन दोषमुक्त:शादी के 6 महीने बाद हुई थी नवविवाहिता की मौत, जंसा पुलिस ने आरोपियों को भेजा था जेल
    Next Article
    Bangladesh Election Results 2026 LIVE Updates: चुनाव में BNP का जलवा, 127 सीटों पर दर्ज की जीत; पिछड़ गई जमात

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment