Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा:चक्रवर्ती को 3 विकेट, ईशान-पंड्या की फिफ्टी; टीम इंडिया ग्रुप-ए के टॉप पर

    21 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है। वर्ल्डकप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत से भारतीय टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गइ है। गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पांच लोगों पर ब्लेड से हमला:ऑटो चालक ने किया वार, पुलिस सीमा विवाद में उलझी
    Next Article
    IND vs NAM: टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी, नामीबिया को चटाई धूल; अब पाकिस्तान की बारी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment