Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पांच लोगों पर ब्लेड से हमला:ऑटो चालक ने किया वार, पुलिस सीमा विवाद में उलझी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने पुराने विवाद के चलते पांच लोगों पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती, तीन महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार रात करीब 7:30 बजे लक्ष्मीपुरवा सुनार के पास हुई। किदवई नगर की रानी अपनी दो बहनें प्रीति और राधा, बहनोई गौरव और बेटी पलक के साथ जा रही थीं। तभी मोहल्ले का रहने वाला आदिल तेज रफ्तार ऑटो लेकर आया और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। सभी ने किसी तरह हटकर अपनी जान बचाई। आदिल का ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर आगे पलट गया। जब पीड़ित परिवार आदिल के ऑटो के पास मदद के लिए पहुंचा, तो ऑटो में सवार आदिल और उसके दो साथी हमलावर हो गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पांचों पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में रानी (38), राधा (35), प्रीति (25), गौरव (30) और पलक (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पलक ने बताया कि घटना बारादेवी चौकी से 50 मीटर की दूरी पर हुई थी। मदद मांगने पर बारादेवी पुलिस ने सीमा विवाद का हवाला देते हुए उन्हें किदवई नगर थाने जाने को कहा। काफी मशक्कत के बाद किदवई नगर पुलिस ने पांचों घायलों का मेडिकल परीक्षण कांशीराम अस्पताल में कराया और अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। पलक ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले आरोपी जीशान से नशे का विरोध करने पर उनका विवाद हुआ था। इसके बाद से जीशान और उसके साथी रंजिश रखते थे। गुरुवार को मौका मिलते ही आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। हमले के दौरान उनके पास रखे 50 हजार रुपये नकद भी गिर गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घायल रानी की तहरीर पर मुक़दमा पंजीकृत किया जा रहा है, साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार:शादी और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था, बिहार का है कासिम शेख
    Next Article
    भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा:चक्रवर्ती को 3 विकेट, ईशान-पंड्या की फिफ्टी; टीम इंडिया ग्रुप-ए के टॉप पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment