Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भारत में सारे ठेके गुजरातियों के पास':अलीगढ़ में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले– चुनिंदा व्यापारियों को बेचा जा रहा किसानों का हक

    5 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ की अतरौली विधानसभा के नरौना 12 नंबर मैदान में कांग्रेस ने संविधान बचाओ संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया। सोमवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति और किसानों का हक चुनिंदा बाहरी व्यापारियों को बेचा जा रहा है। 'बनारस में चोरी और बेईमानी से जीते मोदी' ​सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी बनारस का बेटा बनकर आए थे, लेकिन आज बनारस की सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहां कोई नया कारखाना नहीं लगा। आरोप लगाया कि मोदी केवल बेईमानी से चुनाव जीतते हैं। आज देश का सबकुछ गुजरातियों को दिया जा रहा है। गुजराती ठेकेदार ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और फैक्ट्रियां खरीद रहे हैं। ताला उद्योग खत्म होने की कगार पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब–मजदूरों को जीवन–यापन करना मुश्किल हो रहा है। अलीगढ़ का ताला उद्योग खत्म होने की कगार पर है। कारीगरों के पास काम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को धर्म का ठेकेदार बताती है, लेकिन असल में उन्होंने शंकराचार्यों का अपमान किया है। ​अतरौली को जिला बनाने का वादा अजय राय ने चुनाव दाव चलते हुए कहा कि अगर जनता कांग्रेस को ताकत देती है, तो अतरौली को जिला जरूर बनाया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपाई कश्मीर फाइल्स की चर्चा करते हैं, लेकिन 'एपस्टीन फाइल' पर चुप हैं। बोले कि अगर अमेरिका के साथ कृषि समझौता हुआ तो भारतीय किसान बर्बाद हो जाएगा। राहुल लड़ रहे जनता के हक की लड़ाई उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि अलीगढ़ की जनता उन्हें मजबूती दे। वहीं, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि ताला और तालीम की इस नगरी में आज कारीगर दो वक्त की रोटी को मोहताज हैं। सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' की घोषणा तो की, लेकिन अलीगढ़ के ताला उद्योग को कोई राहत नहीं मिली। SIR के जरिए वोट चोरी का आरोप अविनाश पांडेय आरोप लगाया कि SIR के जरिए वोट चोरी का रास्ता बनाया जा रहा है। वहीं, मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव से पहले कांग्रेस 3 लाख कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जोड़कर संविधान बचाने का जनजागरण करेगी। ​पूर्व चेयरमैन साजिदा बेगम ने थामा कांग्रेस का दामन सम्मेलन के दौरान पूर्व चेयरमैन साजिदा बेगम ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ नेता विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला जा रहा है, जिसे बचाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। ​सम्मेलन में ये रहे मौजूद पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, ठाकुर सोमवीर सिंह, धर्मेंद्र लोधी, रूही ज़ुबैरी, वंदना चौधरी, डॉ. वेदप्रकाश गौड़, बच्चन बाबू गुप्ता, इंद्रपाल जाटव, रत्नेश गुप्ता, रौदास वाल्मीकि, आर शेरवानी, सुबोध नंदन शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, जितेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रमोद त्यागी 10वीं बार अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक सचिव बने:मुजफ्फरनगर जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
    Next Article
    पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल:रफीक रैनी ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ज्वाइन की सपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment