Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल:रफीक रैनी ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ज्वाइन की सपा

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है विगत 15 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रहे और पूर्व शहर अध्यक्ष रफीक रैनी ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रफीक रैनी के इस कदम के पीछे कांग्रेस संगठन में चल रहा आपसी मतभेद बताया जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को गोंडा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया था, जिसके बाद से ही रफीक रैनी अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रफीक रैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का धरातल से कोई सरोकार नहीं है और वह जमीनी स्तर के मुद्दों को उठाने के बजाय ऐसे मुद्दों पर काम कर रही थी जिनका कोई महत्व नहीं था। उनके अनुसार, गोंडा का कांग्रेस संगठन भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। रैनी ने समाजवादी पार्टी में पूरी ईमानदारी से काम करने और दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है, और जहां उनके नेता रहेंगे, वह भी वहीं रहेंगे। रफीक रैनी को गोंडा कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार और सक्रिय पदाधिकारियों में गिना जाता था। उनके पार्टी छोड़ने से जिले में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "राह बदली है मगर मकसद वही है, खिदमत-ए-वतन का इरादा वही है। नई सियासी पारी पर संघर्ष निडरता से जारी रहेगा, मुकदमे और जेल की फिक्र नहीं। जनता की आवाज उसी तेवर के साथ उठाते रहेंगे।" वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रफीक रैनी हमारे यहां पूर्व शहर अध्यक्ष थे अब उन्होंने पार्टी किन कारणों से छोड़ा यह मुझे नहीं पता है लेकिन वह हमारे पार्टी के काफी सक्रिय और अच्छे कार्यकर्ता थे। इनके जाने से पार्टी को नुकसान हुआ है। पार्टी को इसे अपने स्तर पर समीक्षा करना चाहिए पार्टी छोड़कर क्यों जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रफीक रैनी हमारे यहां पूर्व शहर अध्यक्ष थे अब उन्होंने पार्टी किन कारणों से छोड़ा यह मुझे नहीं पता है लेकिन वह हमारे पार्टी के काफी सक्रिय और अच्छे कार्यकर्ता थे। इनके जाने से पार्टी को नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भारत में सारे ठेके गुजरातियों के पास':अलीगढ़ में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले– चुनिंदा व्यापारियों को बेचा जा रहा किसानों का हक
    Next Article
    युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया पुलिस ने सात माह बाद पकड़ा, चाकू भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment