Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने पाकिस्तानी जासूस को भेजा पाकिस्तान:गौतमबुद्धनगर जेल में 17 साल की सजा काटी, कड़ी सुरक्षा में ले जाया जा रहा वाघा बॉर्डर

    9 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में 17 साल की सजा काट चुके पाकिस्तानी नागरिक इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को रिहाई के 11 महीने बाद पाकिस्तान भेज दिया गया है। सोमवार को उसे सहारनपुर से कड़ी सुरक्षा में वाघा बॉर्डर के लिए रवाना किया गया। आज सुबह जिला अस्पताल में उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। स्वास्थ्य जांच पूरी होते ही उसे विशेष पुलिस टीम की निगरानी में बॉर्डर के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा कारणों से रूट और समय गोपनीय रखा गया है। सीमा पर कागजी कार्रवाई के बाद उसे पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। अब पूरा मामला विस्तार से समझिए… 2008 में सेना के नक्शों के साथ पकड़ा गया था इकबाल भट्टी को 8 अगस्त 2008 को पंजाब पुलिस ने पटियाला में सेना से जुड़े संवेदनशील नक्शों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि वह करीब एक साल से सहारनपुर के हकीकत नगर में देवराज सहगल के नाम से रह रहा था। फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसने वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड बनवाए और बैंक खाता भी खुलवाया। 6 नवंबर 2008 को एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 17 साल जेल में बिताए उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट की धारा-3, विदेशी अधिनियम की धारा 14, पासपोर्ट एक्ट की धारा-3(डी) व 12 और आईपीसी की धारा 419, 511, 123 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। कोर्ट से सजा मिलने के बाद उसे गौतमबुद्धनगर जिला जेल में बंद किया गया। अलग-अलग मामलों और न्यायिक निरुद्ध अवधि को मिलाकर उसने करीब 17 साल जेल में बिताए। 11 महीने पहले उसकी सजा पूरी हो गई थी। मंत्रालयों की मंजूरी के बाद कार्रवाई सजा पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने डिपोर्टेशन को लेकर सहारनपुर पुलिस को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद पुलिस, एलआईयू और जेल प्रशासन के बीच पत्राचार हुआ। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से दिशा-निर्देश लिए गए। विदेश मंत्रालय ने पंजाब में दर्ज मामलों की रिपोर्ट मांगी थी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने और पाकिस्तानी दूतावास से समन्वय के बाद उसे वापस भेजने का निर्णय लिया गया। उसे वापस भेजने की कार्रवाई शुरू हुई है। सोमवार को जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में वाघा बॉर्डर के लिए रवाना किया गया। इकबाल भट्टी ने मेडिकल के दौरान खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को झूठा बताया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ……………… ये खबर भी पढ़ें- श्रावस्ती में डकैती, घर में घुसकर किसान की हत्या:बेटे के सामने लुटेरों ने चाकू मारे, बहू डरकर बेड के नीचे छिपी श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार किए गए। यह देखकर बहू बेड के नीचे छिप गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- शिक्षामित्र-अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाएंगे:आंगनबाड़ी का मानदेय भी बढ़ेगा; विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी
    Next Article
    KGMU कुलपति-डीन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग:मजार तोड़ने के मामले में दी गई तहरीर, बुलडोजर चढ़ाने की धमकी देने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment