Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने पाकिस्तान को 176 का टारगेट दिया:पाकिस्तानी टीम का पहला विकेट गिरा, फरहान को जीरो पर आउट, पंड्या का मेडन विकेट ओवर

    22 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 31 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट। जवाबी पारी में पाकिस्तानी टीम ने जीरो पर पहला विकेट गंवा दिया है। साहिबजादा फरहान जीरो पर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने रिंकू सिंह के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। पंड्या ने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर सुमित से 1 साल पहले तोड़ा था नाता:रेखा के पिता बोले-15 मिनट में घर आने को बोली थी, 18 घंटे बाद मिली लाश
    Next Article
    IND vs PAK Cricket Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, साहिबजादा के बाद सैम अयूब भी लौटे पवेलियन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment