Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी की शिवबारात में शामिल हुए अभिनेता संजय मिश्रा:युवाओं ने पूछा - का गुरू काइसन लगल,होलियाना अंदाज में निकली झांकी

    2 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर काशी की पहचान बन चुकी शिव बरात में इस बार पूरी तरह होलियाना अंदाज देखने को मिला। इसमें लोग बनारसी हुड़दंग और सांस्कृतिक उल्लास में नजर आए। इतना ही नहीं इस बारात में शामिल होने के लिए अभिनेता संजय मिश्रा भी पहुंच गए। दरअसल,वह वाराणसी एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि बाबा की बारात निकल रही है तो वह भी बाराती बनकर एक रथ पर बैठ गए जब भीड़ की नजर संजय मिश्रा पर पड़ी तो लोगों ने पूछा "का गुरू काइसन लगल बनारस" इस दौरान संजय मिश्रा भी भक्ति गीतों पर डांस करते नजर आए। बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद उन्होंने कहा कि आज तो काशी का एक और रंग देखने को मिला एकदम आनंद आ गया। संजय मिश्रा पूरे 4 घंटे बारात में शामिल रहे विश्वनाथ मंदिर द्वार पर पहुंचने पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। अब बाबा के बारात की तस्वीर देखें 4 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में हुई पूरी बरात शाम 5 बजे दारानगर, मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, आसभैरव, चौक, ज्ञानवापी और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क में जाकर संपन्न हुई। लगभग 4 किलोमीटर की यह यात्रा 7 घंटे में पूरी हुई। रास्ते भर काशीवासी दूल्हा बने बाबा भोलेनाथ का तिलक कर स्वागत करते दिखे। बाबा की बरात में हास्य, व्यंग्य, लोकगीत और रंगों के साथ काशी की आत्मा सड़कों पर उतरी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही ड्रोन से पुरी यात्रा पर नजर रखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी इस महीने जाएंगे इजरायल? नेतन्याहू कर रहे तैयारी, कही ये बात
    Next Article
    राजनाथ बोले- भारतीय सेना भगवान शंकर से प्रेरणा लेती है:लोगों की मदद भी करती है और जरूरत पर ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment