Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया:संभल कल्कि नगरी में आतिशबाजी, तिरंगा लहराकर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

    1 hour ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच में भारत की शानदार जीत के बाद संभल कल्कि नगरी में जोरदार जश्न मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी की और तिरंगा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। मैच से पहले ही शहर में उत्साह का माहौल था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्रीकार्तिकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की थी। वहीं, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने विश्वास जताया था कि भारत हमेशा की तरह यह मैच भी जीतेगा। रविवार शाम 7 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने निर्धारित ओवरों में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट गिर गया था, लेकिन ईशान किशन की बल्लेबाजी ने टीम को संभाला। देखें, 3 तस्वीरें… 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती 6 ओवरों में ही उसने चार विकेट गंवा दिए और लड़खड़ा गई। पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे भारत ने 61 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। जीत के बाद संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर स्थित जैन मंदिर गली में आतिशबाजी की गई। मोहल्ला कोट पूर्वी और थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय में भी तिरंगे लगाकर भारत की जीत का जश्न मनाया गया। हितेश मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। ईशान किशन की बल्लेबाजी से भारत ने 175 रन का बड़ा स्कोर किया था। सिद्धि गुप्ता ने कहा कि आज भारत-पाकिस्तान का मैच था और भारत की जीत हुई है, इस उपलक्ष में आतिशबाजी कर खुशी मनाई है। क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत पर खुशी व्यक्त की। सईद अख्तर इसराईली ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मैचों में हमेशा भारत की जीत हुई है और उन्हें उम्मीद है कि वर्ल्ड कप फाइनल भी भारत ही जीतेगा। कुशल मदान ने भारत की बल्लेबाजी और बुमराह, पांड्या, वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी को जीत का श्रेय दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 2 दिन बारिश का अलर्ट:17 और 18 फरवरी को बादल छाएंगे, रविवार सबसे गर्म दिन रहा
    Next Article
    हापुड़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पहुंचे:जिले के 40 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment