Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में खत्म होगी जाम की समस्या:नगर निगम ने 11 सड़कों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया, अप्रैल से मिलेगी सुविधा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में पार्किंग की लंबी समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने कदम उठाए हैं। सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम ने 11 सड़कों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया है। इन सड़कों के किनारों पर ही वाहन खड़े किए जा सकेंगे। नगर निगम ने पार्किंग शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। बाइक, स्कूटी समेत दो पहिया वाहनों के लिए न्यूनतम शुल्क 7 रुपये और कार, जीप व अन्य चार पहिया वाहनों के लिए 15 रुपये लगेंगे। भारी वाहनों के लिए अलग शुल्क तय किया जाएगा। इन चिह्नित मार्गों पर पार्किंग टेंडर के जरिए निजी संस्थाओं को सौंपी जाएगी। टेंडर 25 फरवरी को खोला जाएगा। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि अप्रैल तक लोगों को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिल जाएगी। नई पार्किंग नीति में पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही आसपास महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था भी होगी। निर्धारित पार्किंग क्षेत्र के बाहर वाहन खड़े करने पर जुर्माना लगेगा। खासतौर पर सिविल लाइंस के नवाब यूसुफ रोड और इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने नो-पार्किंग जोन सख्ती से लागू होगा। इन जगहों पर वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में शिव बारात की तस्वीरें देखिए:डीजे, ढोल-नगाड़ों पर झूमे भक्त; मां कूष्मांडा देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
    Next Article
    गोरखपुर में बढ़ रहा टेंपरेचर, महसूस हो रही गर्मी:सुबह-शाम ठंडी बरकरार, 25°C तक पहुंच रहा अधिकतम तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment