Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी:सिद्धार्थनगर में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त से तस्करों में हड़कंप

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। शनिवार को भगवानपुर बॉर्डर इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में मोहाना थाना पुलिस, एसएसबी धनगढ़वा और नेपाल पुलिस की टीमें शामिल थीं। गश्त के दौरान सीमा से जुड़े संवेदनशील रास्तों, पगडंडियों और आवागमन वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। इसका उद्देश्य तस्करी और अवैध आवागमन पर प्रभावी रोक लगाना था। इस दौरान भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवानों ने भी भारतीय टीम के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में निगरानी की, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ। संयुक्त गश्त का नेतृत्व मोहाना थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने किया। उनके साथ एसएसबी धनगढ़वा के उपनिरीक्षक रामकुमार, नेपाल एपीएफ के निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, लालपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मंजेश कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे। टीम ने सीमा से सटे गांवों और सुनसान इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए जागरूक किया गया। इस संयुक्त गश्त के चलते सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि सीमा पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सतर्कता आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो पन्ने का नोट लिखकर युवक का सुसाइड:गर्लफ्रेंड पर टॉर्चर करने का आरोप, लिखा- भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा
    Next Article
    'BJP 25 सीटें देगी तो करूंगा गठबंधन':लखनऊ में रामदास अठावले बोले- वरना पार्टी यूपी विधानसभा 2027 का चुनाव अकेले लड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment