Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो पन्ने का नोट लिखकर युवक का सुसाइड:गर्लफ्रेंड पर टॉर्चर करने का आरोप, लिखा- भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक युवक ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर सुसाइड कर लिया। लड़के ने गर्लफ्रेंड और उसकी मां पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। लड़के ने लिखा कि- मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। लड़की की मां मुझे फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। इन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। इन लोगों को सजा दिलवाए बिना मत छोड़ना। घटना शनिवार सुबह तितावी थाना क्षेत्र की है। युवक गांव में ही रहकर अपनी दुकान चला रहा था, जबकि लड़की मुंबई में जॉब करती है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… गढ़ी देशराज का रहने वाला आयुष पंवार (27) बघरा कस्बे में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। आयुष के पिता नीरज की मौत हो चुकी है। घर में मां सुनीता देवी के अलावा छोटा भाई काशी और बहन मेघना है। मेघना की शादी दिसंबर में होनी है। आयुष भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। घर वालों ने बताया कि आयुष का 12 साल से अंशिका नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों कॉलेज टाइम से एक-दूसरे से बात करते थे। कॉलेज के बाद आयुष ने अपनी दुकान खोल ली, जबकि लड़की मुंबई में प्राइवेट जॉब करने लगी। 20 किमी दूर है लड़की का घर लड़की का घर हमारे घर से करीब 20 किमी दूर है। इस समय लड़की अपने घर आई हुई थी और आयुष को शादी करने के लिए परेशान कर रही थी। लड़का अभी बहन की शादी की वजह से शादी से मना कर रहा था तो लड़की और उसकी मां फोटो वायरल करने की धमकी देकर टॉर्चर कर रही थीं। मां और भाई को भेजा था घर मामले को सुलझाने के लिए आयुष ने अपनी मां और भाई को लड़की के घर भी भेजा था, लेकिन उन लोगों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। उन्होंने साफ कह दिया कि जैसा वे चाहते हैं वैसा ही करना होगा, वरना वे फोटो वायरल कर देंगे। इन्हीं बात से परेशान होकर आज सुबह बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। अब पढ़िए लड़के ने सुसाइड नोट में क्या लिखा है… मैं आयुष पंवार बहुत परेशान हूं। पिछले 8-10 दिनों से मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है, जबकि अंशिका मुझे पिछले 12 सालों से प्रताड़ित कर रही है। ये लोग मुझसे शादी करने का दबाव बनाकर और मुझे सजा देकर पैसे वसूल रहे हैं। अंशिका की मम्मी भी मुझे डराती हैं कि अगर मैंने अंशिका को छोड़ा तो वे मेरे और अंशिका के फोटो वायरल कर देंगी। मैंने अंशिका को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अपनी मम्मी की शह पर वह मुझे बार-बार टॉर्चर करती रही। मैंने इस मामले को सुलझाने के लिए अपने भाई और मम्मी को उनके घर भी भेजा था, लेकिन इन लोगों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। उन्होंने साफ कह दिया कि जैसा वे चाहते हैं वैसा ही करना होगा, वरना वे फोटो वायरल कर देंगे। अब मैं इन सब चीजों से दुखी होकर और अंशिका व उसकी मां से परेशान आकर सुसाइड करने जा रहा हूं। पुलिस से मेरी यह उम्मीद है कि अंशिका और उसकी मां को जेल भेजने का काम किया जाए। मेरी अपनी फैमिली से भी विनती है कि कृपया करके इन्हें जेल भिजवाएं। मेरे भाई काशी, अभिषेक और उज्जवल, आप सब से मेरी गुजारिश है कि मेरा केस अच्छे से लड़ें ताकि अंशिका और उसकी मम्मी को उनके किए की सजा मिले और वे कभी बाहर न आ पाएं। आप मेरी व्हाट्सएप चैट देखिए कि अंशिका ने मुझे कितना टॉर्चर किया है। भगवान भी इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। अंशिका मुझसे हर रोज पैसे मांगती थी और ज्यादातर कैश लेती थी। उसकी मां ने भी मुझे अलग से घर बुलाकर कैश लिया है, उनकी यह सारी चाल कैमरे में दिख रही होगी जिसे मैं समय रहते समझ नहीं पाया। पिछले 4 महीनों से अंशिका मुझे नॉर्मल कॉल के बजाय व्हाट्सएप कॉल ज्यादा कर रही थी। पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इन दोनों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। मेरे परिवार से विनती है कि इन्हें जेल पहुंचाए बिना बिल्कुल मत छोड़ना। Thank you police Sorry my family मुझे माफ़ करना और टॉर्चर नहीं झेला जा रहा Ayush Ayush Ayush Ayush Ayush सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि… आज सुबस एक नवयुवक के सुसाइड की सूचना मिली। थाना तितावी पुलिस के द्वारा मौका मुआयना किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। मैंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के कुछ आरोप हैं और सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -------------- यह खबर भी पढ़ें… बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बुरी तरह पिचकी स्कार्पियो में परिवार फंस गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में खड़े डंपर से टकराया ऑटो, 2 की मौत:तीन घायल सवारियां हैलट में भर्ती, नौबस्ता मंडी से फूल लेकर लौट रहा था
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी:सिद्धार्थनगर में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त से तस्करों में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment