Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाक मैच के दौरान लाखों का वारा-न्यारा:प्रयागराज में रिस्क लेने वालों को तगड़ा नुकसान, सट्टा मार्केट ट्रेंड पर भरोसा जताने वाले मुनाफे में रहे

    2 hours ago

    1

    0

    भारत–पाकिस्तान टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की एकतरफा जीत ने लोकल सट्टा बाजार में उलट फेर की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को तगड़ा झटका दिया। मैच से पहले जहां “लाइन” पर भारत 20 पैसे और पाकिस्तान 80 पैसे पर चल रहा था, वहीं अंतिम नतीजे ने रेट की पूरी गणित बदल दी। शहर में लोकल नेटवर्क पर लाखों रुपये का वारा-न्यारा होने की चर्चा है। किसे हुआ फायदा, किसे उठाना पड़ा नुकसान बुकियों के करीबी सूत्रों का कहना है कि मैच शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में दांव पाकिस्तान के पक्ष में लगे थे, क्योंकि ऊंचा रेट (80 पैसे) ज्यादा रिटर्न का लालच दे रहा था। ऐसे में भारत की बड़ी जीत से पाकिस्तान पर पैसा लगाने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी ओर, जिन्होंने कम रेट के बावजूद भारत पर भरोसा जताया, उन्हें कम लेकिन मुनाफा हुआ। खासकर “मैच ऑड्स” में शुरुआती समय पर भारत पर लगा पैसा सुरक्षित रहा और अंत तक टिके रहने वालों को पूरा भुगतान मिला। सेशन लाइन में उतार-चढ़ाव “सेशन लाइन” में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पावर प्ले के रन, पहले 10 ओवर का स्कोर और टॉप बैट्समैन जैसे सेशन में कई बार रेट बदले। भारत की मजबूत बल्लेबाजी के चलते ओवर-दर-ओवर लाइन ऊपर खिसकती रही, जिससे “कटिंग” करने वालों को कुछ राहत मिली, लेकिन एकतरफा मुकाबले ने कई छोटे खिलाड़ियों का बैलेंस बिगाड़ दिया। राजापुर से लेकर धूमनगंज तक सक्रिय रहा नेटवर्क पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुख्य “लाइन” राजापुर इलाके से संचालित होने की बात कही जा रही थी। वहीं से अलग-अलग बुकियों को रेट फीड किए जाने की चर्चा थी। इसके अलावा करेली, अतरसुइया, मुट्ठीगंज, कीडगंज और धूमनगंज में भी छोटे-बड़े पैनल सक्रिय बताए गए थे। मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर रेट में तेजी से बदलाव हुआ और “लाइव सेशन” में हिसाब-किताब अपडेट होता रहा। कई इलाकों में “क्रॉस लाइन” चलने की चर्चा भी बाजार में रही। भारत की जीत के बाद जिन पैनलों पर पाकिस्तान का पैसा ज्यादा था, वहां भुगतान को लेकर दबाव की स्थिति बनी रही। बड़े खिलाड़ियों ने किया ‘कवर’, छोटे फंसे सट्टा बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि बड़े खिलाड़ी पहले से “कवर” और “कटिंग” के जरिए अपना रिस्क बांट लेते हैं। ऐसे में उन्हें सीधा नुकसान कम होता है। लेकिन छोटे स्तर पर खेलने वालों में कई लोग एकतरफा दांव के चलते फंस गए। कुछ जगहों पर देर रात तक हिसाब बराबर करने की कवायद चलती रही। भुगतान के लिए यूपीआई, वॉलेट और अन्य माध्यमों से लेनदेन की चर्चा रही। नॉकआउट में करोड़ के लगेंगे दांव t20 वर्ल्ड कप में 21 फरवरी से नॉकआउट राउंड शुरू होगा। इसमें सुपर 8 में पहुंची 8 टीमों का मुकाबला एक दूसरे से होगा। सूत्रों का कहना है कि सट्टा बाजार में इन मुकाबले के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। सट्टा माफिया नॉकआउट राउंड के लिए अलग से खेल संचालित करने की तैयारी में है और इसके लिए एडवांस में भी बुकिंग कराई जा रही है। चर्चा यह भी है कि नॉकआउट राउंड में एक-एक मैच पर करोड़ों रुपए के बारे न्यारे होने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिव बारात में झूमें भक्त:गोरखपुर में गाजे- बाजे के साथ नाचते निकले, गूंजा 'हर हर महादेव'
    Next Article
    कन्याकुमारी-मछुआरों के बच्चों ने 48 गांव प्लास्टिक फ्री किए:टूरिस्टों के लिए 6 तट खोले, यहां मछलियां पकड़ते थे, अब रोज 300 पर्यटक आ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment