Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में हाथ मिलाएंगे खिलाड़ी:इंडियन कोच बोले- जरूरत पड़ी तो गले भी लगाएंगे; पाकिस्तानी कप्तान ने कहा- यह क्रिकेट नहीं है

    21 hours ago

    1

    0

    भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को सैफ कप 2026 में फुटबॉल मुकाबला ढाका में खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों देशों के कप्तानों और कोच ने साफ किया कि खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे। भारतीय कोच नौशाद मूसा ने तो यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले भी लगाएंगे। वहीं कप्तान नाथन रोड्रिगेज ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने में कोई परेशानी नहीं है। पाकिस्तान के कप्तान आलमगीर गाजी ने भी इसी बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट नहीं, फुटबॉल है और इसे खूबसूरत खेल कहा जाता है। भारतीय कप्तान बोले- मैच का कोई दबाव नहीं नाथन ने मैच के दबाव को लेकर कहा कि टीम पर कोई दबाव नहीं है। यह मुकाबला अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि टीम का स्क्वॉड छोटा है, लेकिन सभी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। उनका लक्ष्य अच्छे नतीजे के साथ मैदान से लौटना है। युवा टीम के साथ खिताब बचाने उतरेगा भारत भारतीय कोच नौशाद मूसा ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले पाकिस्तान की टीम में बदलाव है। इसलिए भारत ने उसी के हिसाब से तैयारी की है। टीम मैच जीतना चाहती है, लेकिन उनका मुख्य फोकस अच्छा फुटबॉल खेलने पर है। मूसा ने कहा कि भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और बांग्लादेश में अपने घर से बाहर खेल रहा है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ टीम तैयार की है, क्योंकि इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्रेंडली मैच भी खेलने हैं। कोच के मुताबिक, वे खिलाड़ियों पर खिताब बचाने का दबाव नहीं डालना चाहते। उनकी प्राथमिकता है कि खिलाड़ी खुलकर खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उनका मानना है कि टीम अच्छा फुटबॉल खेलेगी तो नतीजे भी बेहतर आएंगे। सैफ कप क्या है? SAFF का पूरा नाम साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (South Asian Football Federation) है। यह दक्षिण एशिया के देशों का फुटबॉल संगठन है। इसके सदस्य देशों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं। यह संगठन इन देशों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करता है। इस बार का टूर्नामेंट बांग्लादेश में 2026 SAFF चैंपियनशिप का आयोजन बांग्लादेश में 5 से 17 नवंबर तक हो रहा है। इसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत मौजूदा चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने उतरा है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान से है। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2027 के ऑक्शन से पहले ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबाद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माइकल हसी बने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोचिंग कंसल्टेंट:2027 एशेज-वर्ल्ड कप और 2028 ओलिंपिक की तैयारी कराएंगे; इंग्लैंड का ऑफर ठुकराया
    Next Article
    CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment