Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSK और SRH के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील:IPL ऑक्शन से पहले लिविंगस्टोन-जैक एडवर्ड्स चेन्नई पहुंचे; खलील-एलिस हैदराबाद में शामिल

    21 hours ago

    1

    0

    IPL 2027 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ट्रेड डील हुई है। इस डील में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबाद से खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चेन्नई की टीम में शामिल हुए हैं। वहीं चेन्नई से भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस हैदराबाद टीम से जुड़ गए हैं। BCCI ने गुरुवार को इस ट्रेड की जानकारी दी। लिविंगस्टोन 6 करोड़ रुपए और एडवर्ड्स 3 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर CSK में आए हैं। वहीं, खलील 4.8 करोड़ और एलिस 2 करोड़ रुपए की फीस पर SRH से जुड़े हैं। हैदराबाद ने लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में खरीदा था खलील अहमद पहले भी हैदराबाद के लिए खेल चुके लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद 4.8 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर SRH से जुड़े हैं। वे 2018 से 2021 तक भी हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। खलील ने IPL 2025 में CSK के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे। IPL 2026 में उन्होंने चेन्नई के लिए 5 मैच खेले, लेकिन दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करेंगे नाथन एलिस एलिस 2 करोड़ रुपए की मौजूदा फीस पर SRH में शामिल हुए हैं। वे अपनी गेंदबाजी में वैरिएशन और डेथ ओवर्स में प्रभावी प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। एलिस के आने से हैदराबाद के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी। IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा IPL 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक बताना होगा कि वे अपने मौजूदा खिलाड़ियों में से किन्हें साथ बनाए रखना चाहती हैं। पिछली तीन नीलामियां भारत से बाहर हुई थीं। 2024 में दुबई, 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा और 2026 में अबू धाबी में ऑक्शन हुआ था। ----------------------- IPL की यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027- रिटेंशन की डेडलाइन 2 दिन बढ़ी:17 नवंबर तक टीमें बता सकेंगी किसे रखेंगी और किसे छोड़ेंगी; ऑक्शन 16 दिसंबर को BCCI ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने और रिलीज करने की तारीख दो दिन बढ़ा दी है। अब सभी 10 फ्रेंचाइजी 17 नवंबर तक अपनी लिस्ट सौंप सकेंगी। पहले इसकी आखिरी तारीख 15 नवंबर थी। खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में हाथ मिलाएंगे खिलाड़ी:इंडियन कोच बोले- जरूरत पड़ी तो गले भी लगाएंगे; पाकिस्तानी कप्तान ने कहा- यह क्रिकेट नहीं है
    Next Article
    यूथ-ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली तन्वी की कहानी:उनके लिए पिता ने 6 लाख की नौकरी छोड़ी, 3 चाइनीज कोचों से ट्रेनिंग ली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment