Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच की मांग:ब्राह्मण एकता परिषद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गौशाला का उठाया मुद्दा

    1 day ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा। इसमें 'बिहार के लाल' स्वर्गीय भरत तिवारी के एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से एनकाउंटर के दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष अंकुर पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर क्षेत्र में संचालित गौशालाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कई गौशालाओं में गौवंश के रखरखाव, चारे, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे पशुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने प्रशासन से गौशालाओं की व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    शादी की दावत में बैठने को लेकर मारपीट:फर्रुखाबाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; तीन घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment