Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:अन्य फरार आरोपितों पर एसपी कौशांबी ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया

    7 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में भारत यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक कुमार पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में 19 अप्रैल रविवार देर शाम हुई थी, जहां कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब आठ साल से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक भारत यादव (30) ने आठ साल पहले ननिहाल में रह रही एक लड़की को भगाकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह गांव नहीं आता था और महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में काम करता था। छह साल पहले उसकी पत्नी गांव आकर रहने लगी थी। मृतक की पहचान छोटा अड़हरा गांव निवासी भारत यादव पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर और करारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र शिवबरन पाण्डेय को अड़हरा मोड़ नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी कौशांबी ने बताया कि इस मामले में अभी भी दो अन्य आरोपी आकाश पाण्डेय और अंकित पाण्डेय पुत्रगण अशोक कुमार पाण्डेय फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी दी कि घटना के खुलासे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंची फिल्म गिन्नी वेड्स सन्नी-2 की टीम:एक्टर अविनाश तिवारी बोले- मलाई मक्खन और कबाब फेवरेट; मेधा संग काम करना सपना था
    Next Article
    जमीन विवाद में बेटे ने की थी पिता की हत्या:आरोपी बोला- जमीन नाम करने को कहा तो पिता ने मना किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment