Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरतपुर में पूर्व राजपरिवार के महल में जबरन घुसे:रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश, डीग के गांव में पंचायत शुरू

    5 hours ago

    1

    0

    भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात SUV कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में डीग जिले के सिनसिनी गांव के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि ये तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने का प्रयास किया। इसके बाद जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे, तभी मनुदेव अपने दोनों साथियों के साथ गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। उधर, आरोपी मनुदेव सिनसिनी के गांव में पंचायत चल रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। एडिशनल एसपी सतीश कुमार ने बताया- गार्डों ने 3 लोगों को देखा था। उसमें से मनुदेव वीडियो में दिखाई दे रहा है। बाकी 2 लोगों के बारे में जांच की जा रही है। देर रात जैसे ही पुलिस हटी तभी मनुदेव अपने साथियों के साथ पहुंच गया था। पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने 1 नामजद और 2 अज्ञात समेत 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रियासतकालीन चीजें भी टूट सकती थीं उधर, सोमवार सुबह पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने पत्रकारों से कहा- इस घटना के पीछे कौन है, यह पुलिस जांच में सामने आएगा। जहां घटना हुई, वह जगह मोती महल से 500 मीटर की दूरी पर है। इस घटना में रियासतकालीन चीजें भी टूट सकती थीं। इस घटना में जो असामाजिक तत्व हैं, उनके नाम पुलिस को मैंने दे दिए हैं। मोती महल प्रशासन की तरफ से FIR दर्ज हो गई है। इससे पहले झंडा विवाद को लेकर रविवार को पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई थी। चार जिलों की पुलिस के साथ ही 1 STF की कंपनी, 6 धौलपुर RAC की बटालियन, 3 प्लाटून कंपनी, 14 RAC बटालियन पहाड़ी तैनात रहेंगे। पुलिस के 200 जवानों को भी लगाया गया है। इसके अलावा 1 IPS, 8 RPS, 10 इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर को भी जिम्मेदारी दी गई है। भरतपुर में हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। रात 8.30 बजे तक तैनात थी पुलिस एएसपी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को दिनभर मोती महल और शहर में पुलिस तैनात की गई थी। रात 8 बजकर 30 मिनट तक जवान रहे। समाज के कुछ लोगों ने मोती महल में दिन में रियासतकालीन झंडा लगाने की चेतावनी दी थी। देर शाम तक पुलिस जाब्ता तैनात रहा। गार्ड को देखकर भागे आरोपी एएसपी ने बताया कि देर रात मनुदेव अपने 2 साथियों के साथ मोती महल के पिछले गेट पर गाड़ी से टक्कर मारी। गेट के टूटते ही गार्ड गेट पर आ गए। वह गार्ड को देखकर भाग गया। मनुदेव ने गेट को तोड़ा अंदर गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस को दी शिकायत पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह सोमवार तड़के तीन बजे मथुरा गेट थाने पहुंचे और मनुदेव के खिलाफ शिकायत दी। मनुदेव ने इस पूरी घटना का अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव भी किया था। भरतपुर मोतीमहल में थम गया झंडा विवाद:बेटे ने फहराया तिरंगा, विश्वेन्द्र भी बोले- ये सर्वोपरि, रियासती झंडे को लेकर अड़े समर्थक भी अब माने मोती महल में झंडा लगाने के विवाद के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की शादी:पंजाब की डॉ. अमरीन के साथ लावां फेरे लिए, करीबी रिश्तेदार ही पहुंचे
    Next Article
    18 साल का युवक 3 लोगों को देगा नई जिंदगी:लिवर-लंग्स जयपुर के SMS हॉस्पिटल भेजा गया, हार्ट का चेन्नई जाना कैंसिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment