Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय गोल्फ दिग्गज विजय कुमार का निधन:57 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत; 2002 में इंडियन ओपन जीतकर इतिहास रचा था

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय गोल्फ के मशहूर खिलाड़ी विजय कुमार का मंगलवार को लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 57 साल के थे। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) ने उनके परिवार, दोस्तों, साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई है। PGTI के CEO अमनदीप जोहल ने कहा- ‘विजय भारतीय गोल्फ के बेहतरीन प्रोफेशनल्स में से एक थे। 2002 इंडियन ओपन और चार ऑर्डर ऑफ मेरिट खिताब हमेशा हमारे खेल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहेंगे।’ चार बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार थे। उन्होंने चार बार साल का सर्वेश्रष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिसके लिए उन्होंने ऑर्डर ऑफ मेरिट का खिताब मिला। 2002 में उन्होंने इंडियन ओपन जीतकर इतिहास रचा था। वे देश के केवल नौ गोल्फरों में शामिल थे, जिन्होंने इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। भारतीय डोमेस्टिक गोल्फ पर दबदबा बनाया विजय कुमार का जन्म 29 सितंबर 1968 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने 1988 में गोल्फ को अपना प्रोफेशन बनाया। 1990 के दशक के मध्य से अगले दशक की शुरुआत तक भारतीय घरेलू गोल्फ में उनका दबदबा था। उन्होंने 1999 में स्कॉटलैंड के सेंट एंड्र्यूज में अल्फ्रेड डनहिल कप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। इस मामले में भारतीय बोर्ड BCCI ने पराग से जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में मुंबई Vs हैदराबाद:हार्दिक ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, रोहित शर्मा यह मैच भी नहीं खेल रहे
    Next Article
    MI vs SRH Live Score Updates: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment