Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में चक्रवाती तूफान का तांडव:पेड़ की डाल गिरने से बुजुर्ग की मौत, कई तहसीलों में बिजली-पानी ठप

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जनपद में आए चक्रवाती तूफान ने ग्रामीण से शहरी इलाकों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे व्यापक स्तर पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मिल्कीपुर, रुदौली, सोहावल, बीकापुर, तारुन, कुचेरा बाजार, मवई, खण्डासा और अमानीगंज क्षेत्रों में हालात ज्यादा गंभीर हैं। बुधवार शाम से ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल है। बड़ी संख्या में पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बहाली में समय लग रहा है। कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित है। वन विभाग की टीमें गिरे पेड़ हटाने में जुटी हैं, फिर भी कई क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं हुई है। तेज हवाओं, बिजली की चमक और घने बादलों से लोगों में दहशत है। तारुन थाना क्षेत्र के बराव गांव में देर शाम तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। घर के ऊपर पेड़ की भारी डाल गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। तेज आंधी से पेड़ की डाल अचानक टूटकर घर पर गिरी। उस समय बुजुर्ग अंदर थे और मलबे की चपेट में आ गए। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में शोक की लहर है। थाना तारुन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। स्थानीय प्रशासन हालात का जायजा ले रहा है। ग्रामीणों ने जर्जर व खतरनाक पेड़ों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। इस बीच, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है। अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और आंबेडकर नगर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं संग मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में 30-40 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता 44 से 87 प्रतिशत है। अगले 24 घंटों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी जारी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 92 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण शुरू:खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, 15 महीने में होगा तैयार
    Next Article
    बहला-फुसलाकर 12 साल की बच्ची को साथ ले गया युवक:चंगुल से छूटकर डरी सहमी घर पहुंची, आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment