Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान आंदोलन का मेरठ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:पश्चिमी यूपी के असंतुलित विकास और भ्रष्टाचार पर सौंपा ज्ञापन

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के साथ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया। ज्ञापन पत्र में बताया गया कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का योगदान 71.71 प्रतिशत है, लेकिन इसके विकास पर केवल लगभग 18 प्रतिशत ही खर्च किया जाता है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट लगभग 700 किलोमीटर और राजधानी लखनऊ में खंडपीठ लगभग 600 किलोमीटर दूर है। स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में, उत्तराखंड राज्य में 1.19 करोड़ आबादी पर एक एम्स (AIIMS) है, जबकि उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से अधिक आबादी पर केवल दो एम्स (रायबरेली और गोरखपुर में) हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अक्सर 400 से ऊपर चला जाता है। काली नदी, हिंडन नदी और यमुना नदी में औद्योगिक कचरा, चीनी मिलों, पेपर मिलों और कत्लखानों से निकलने वाले अपशिष्ट तथा जहरीले रसायनों से मिश्रित जल जलीय जीवन के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी खतरा बन रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार, क्षेत्र के असंतुलित विकास, अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं, कूड़ा निस्तारण की समस्या, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में इंटरनेशनल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट का आगाज:छह कोर्ट पर शुरू हुए मुकाबले, 26 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट
    Next Article
    उन्नाव में कारपेंटर का शव पेड़ पर लटका मिला:एक दिन पहले घर से निकले, रात भर परिजन करते रहे तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment