Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय मजदूर संघ का फिरोजाबाद में प्रदर्शन:आंगनवाड़ी, आशा, मनरेगा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह के नेतृत्व में आंगनवाड़ी, आशा, मनरेगा, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, जिससे आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा बनी रहती है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आंगनवाड़ी, आशा, मनरेगा, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी की श्रेणी में शामिल करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये प्रतिमाह से कम न करने, नई पेंशन व्यवस्था (यूपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने और सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य सरकारी लाभ सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एकजुटता का प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहारी गांव में जलभराव से किसान परेशान:डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, रास्ते और फसलें प्रभावित
    Next Article
    फर्रुखाबाद में हाईटेंशन लाइन से किशोर की मौत:आलू खुदाई के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment