Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय संविधान को साक्षी मानकर लिए सात फेरे:ललितपुर में हुई अनोखी शादी, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के बजे गीत

    14 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के बिरधा में रविवार को एक अनोखी शादी संपन्न हुई, जिसमें नवदंपति सौरभ साहू और नेहा साहू ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच इस तरह का आयोजन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। देखिए शादी की तस्वीरें… संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प बिरधा निवासी सौरभ साहू और सौरई निवासी नेहा साहू का यह विवाह शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस खास मौके पर वर-वधू ने न केवल एक-दूसरे के साथ जीवनभर रहने की शपथ ली, बल्कि भारतीय संविधान में निहित मूल्यों—समानता, न्याय और अधिकार को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ट्रस्ट संस्थापक ने भेंट की संविधान की प्रति समारोह के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चंद्र साहू ने नवदंपति को भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर उन्हें इन मूल्यों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विवाह में शामिल लोगों ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक पहल बताया, जो पारंपरिक सोच के साथ आधुनिक विचारों को भी अपनाने का संदेश देती है। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ हुआ समापन कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ हुआ, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर वर पक्ष से माता सोमवती और पिता मूलचंद्र, वहीं वधू पक्ष से पिता श्रीराम, मदनलाल, दिनेश सहित अन्य परिजन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेखपाल ने किसान की खड़ी फसल जुतवाई:बाराबंकी में ऑनलाइन घूस लेने का आरोप, जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल
    Next Article
    अयोध्या में एक्सीडेंट में युवक की मौत:बाइक से जा रहा था, अनियंत्रित होकर गाड़ी से टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment