Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखपाल ने किसान की खड़ी फसल जुतवाई:बाराबंकी में ऑनलाइन घूस लेने का आरोप, जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल

    10 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सवाल उठ रहे हैं। यहां तहसील सिरौलीगौसपुर के मांझा रायपुर इलाके में एक हल्का लेखपाल पर किसान की खड़ी फसल जबरन जुतवाने और ऑनलाइन माध्यम से हजारों रुपये की घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किसान अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। ग्राम मांझा रायपुर निवासी किसान तिलकराम ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 अप्रैल को हल्का लेखपाल पुलिस बल के साथ उसके खेत पर पहुंचे। बिना किसी न्यायिक आदेश के लेखपाल ने उसकी लगभग 10 बीघा खड़ी गन्ने की फसल कटवा दी। किसान का आरोप है कि लेखपाल ने विपक्षी के दबाव में आकर गलत पैमाइश की और इस काम के बदले उससे 22 हजार रुपये की मांग की। तिलकराम के अनुसार, उसने लेखपाल को 12 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से भेजे हैं, जो भ्रष्टाचार के डिजिटल साक्ष्य के रूप में सामने आए हैं। पीड़ित तिलकराम का कहना है कि वह वर्ष 2017 से इन खेतों पर काबिज है, लेकिन अब विपक्षी दल उसे लाठी-डंडों के बल पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने बताया कि पैसा लेने की जानकारी फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जाएगी। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का दावा कर रही है। ऑनलाइन भुगतान के स्पष्ट साक्ष्य होने के बावजूद, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या दोषी कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की चिता जलाने को लेकर माता-पिता में झगड़ा:पिता गांव ले जाना चाहता था, मां मायके पर अड़ी; पुलिस ने मामला शांत कराया
    Next Article
    भारतीय संविधान को साक्षी मानकर लिए सात फेरे:ललितपुर में हुई अनोखी शादी, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के बजे गीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment