Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में:बांग्लादेश को 114 रन से हराया, शेफाली का नाबाद शतक; श्रीलंका से होगा मैच

    12 hours ago

    1

    0

    भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। 22 सिंतबर को फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। शेफाली ने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। श्री चरणी ने 2 विकेट झटके। मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की टॉप स्कोरर स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उनके नाम अब 4,788 रन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,758 रन) को पीछे छोड़ा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़। बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शोभना मुस्तारी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शांजिदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां बनने के बाद पहले जैसी बॉडी की उम्मीद क्यों?:सिर्फ कटरीना कैफ नहीं, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर समेत कई अभिनेत्रियों की हुई ट्रोलिंग
    Next Article
    एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर:दोनों राइफल शूटिंग में आए; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी पदक पक्का

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment