Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय विमेंस टीम दूसरा टी20 17 रनों से हारी:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवाया; सीरीज 1-1 से बराबरी पर

    3 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कैनबरा में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय विमेन्स टीम को 17 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वॉल ने मूनी के साथ मिलकर पहले विकेट लिए 128 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया के जीत की नींव रखी थी। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने भारत को बैकफुट पर धकेला भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों ओपनर्स जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने शतकीय साझेदारी करते हुए पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। 15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 128 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 180 या 190 के स्कोर तक पहुंच सकती है। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट पर 163 रन के स्कोर पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वॉल ने 57 गेंदो पर 88 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं मूनी ने 39 गेंदों पर 46 रन बनाए। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 लिए। जबकि रेणुका ठाकुर को 1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज रन-आउट हुए। भारतीय पारी अच्छी शुरुआत के बाद पटरी से उतरी ऑस्ट्रेलिया के 164 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की। दोनों ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 54 रन बना दिए। भारत ने 7वें ओवर में 57 रन पर शेफाली का विकेट गंवाया और 10वें ओवर तक स्कोर 71 रन पर 3 विकेट हो गया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष के बीच चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। लेकिन यह पार्टनरशिप टूटते ही भारत ने अगले 7 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली। वहीं स्मृति ने 31 और शेफाली ने 29 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा किम गार्थ, अनाबेल सदरलैंड, सॉफी मॉलीन्यूक्स ने 2-2 विकेट लिए। सीरीज का तीसरा और डिसाइड मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी-20 वर्ल्डकप-जिम्बाब्वे को 5 बॉल पर 2 रन की जरूरत:दुशन हेमंथा ने रजा और मुसेकिवा को पवेलियन भेजा, बेनेट की फिफ्टी; श्रीलंका ने 179 रन का टारगेट दिया
    Next Article
    टीम इंडिया की हार पर कप्तान ने बल्लेबाजों को ठहराया दोषी, कहा - बैटिंग करते समय हमें थोड़ी और जिम्मेदारी लेनी चाहिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment