Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अहमदाबाद की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में 3 अरेस्ट, 9 लोगों की हुई थी मौत

    23 hours ago

    1

    0

    अहमदाबाद के रामोल इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और आग के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री चलाने वाले तीन साझेदारों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को हुए इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी, जबकि छह लोग घायल हुए थे। एजेंसी PTI के मुताबिक, फैक्ट्री का लाइसेंस मार्च में खत्म हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध रूप से काम फिर शुरू कर दिया गया था। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमीलाबेन डोडिया, उनके बेटे मेहुल डोडिया और उनके कारोबारी साझेदार सादिक सैयद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री बंद करने के आदेश दिए थे। पुलिस समय-समय पर इसकी जांच भी करती रही। हालांकि, आरोपियों ने करीब 20 दिन पहले दाहोद से मजदूर बुलाकर फैक्ट्री को फिर से अवैध रूप से शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी हाल में संपन्न हुई रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थे। पुलिस अब उस जमीन के मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसने यह परिसर किराये पर दिया था। इसके अलावा अवैध फैक्ट्री के लिए वित्तीय मदद करने वालों की भी जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर दूसरा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सेना ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। पिछले एक हफ्ते में इस तरह का दूसरा ड्रोन मिला है। अधिकारियों के अनुसार, टेरिटोरियल आर्मी के जवानों ने शनिवार देर रात पुरमंडल क्षेत्र के सांगर खेतों से इस ड्रोन को बरामद किया। लगातार ड्रोन मिलने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले 14 जुलाई को भी जम्मू क्षेत्र के देवक गांव के पास एक खुले मैदान से एक ड्रोन बरामद किया गया था। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास लॉरी-कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत, एक घायल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में सत्ताराव जंक्शन के पास एक लॉरी और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आनंदपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के कुछ घंटे बाद ही लिफ्ट खराब, 6 यात्री फंसे गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नई लिफ्ट के उद्घाटन के कुछ ही घंटे बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते 6 यात्री करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट का दरवाजा काटकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून सत्र से पहले 3 घंटे सर्वदलीय बैठक:40 पार्टियां शामिल, रिजिजू बोले- सबने अपनी बात रखी; कल वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश होगा
    Next Article
    पटियाला में छात्रा को पीछे से सुआ घोंपा:स्कूल जा रही थी, अचानक आया युवक, हमला कर भागा; VIDEO सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment