Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अनंतनाग में 2 लश्कर आतंकियों के घर पर बुलडोजर चला, पुलिसकर्मी की हत्या के अगले दिन प्रशासन की कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों के घर ढहा दिए। यह कार्रवाई लाल चौक में पुलिसकर्मी आशिक हुसैन की हत्या के एक दिन बाद की गई। अधिकारियों के मुताबिक, जिन आतंकियों के मकान गिराए गए उनमें बिजबेहड़ा के गुरी गांव निवासी आदिल ठोकर और हसनपोरा निवासी हारून गनई शामिल हैं। दोनों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में आतंकियों और उनके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के मददगारों और उनके ठिकानों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… नीट समेत 270 प्रतियोगी परीक्षाएं कराने वाले एनटीए ने 5 साल में ₹520 करोड़ कमाए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते 5 साल में 270 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की हैं। एजेंसी ने इनसे 520 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन परीक्षाओं में 6.6 करोड़ छात्र बैठे और उन्होंने इसके लिए 3,545 करोड़ रुपए फीस अदा की। जबकि इनके आयोजन पर एनटीए ने 3,025 करोड़ रु. ही खर्च किए। एनटीए ने इस साल 3 मई को 565 शहरों के 5432 सेंटर्स पर 13 भाषाओं में नीट यूजी-2026 परीक्षा आयोजित की। नीट पेपर लीक होने के बाद 21 जून को री-नीट यूजी 21 जून को आयोजित हुआ और 16 जुलाई को नतीजा घोषित हुआ, यह परीक्षा 20 लाख छात्रों ने दी। देश की 1,36,939 मेडिकल सीटों के लिए इस बार एनटीए ने 11.21 छात्रों को क्वालिफाई घोषित किया। एनटीए की स्थापना 2018 में हुई थी। मुंबई में बिना परमिशन के प्रदर्शन करने पर 5 दिन में 13 FIR; 400 लोगों पर एक्शन मुंबई पुलिस ने 18 से 22 जुलाई के बीच बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 13 एफआईआर दर्ज कर करीब 400 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में नोटिस देकर लोगों को छोड़ दिया गया। दिल्ली में CJP के छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शनों की अनुमति नहीं ली गई थी। सिक्किम टनल हादसा: 22 शव बरामद, बचाव अभियान जारी सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग ढहने के बाद चल रहा खोज और बचाव अभियान गुरुवार को भी जारी है। प्रशासन के अनुसार, अब तक सुरंग से 22 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बुधवार रात ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की दूसरी रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर अभियान में शामिल हो गई। विशेषज्ञ बचाव दल बाकी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला कर्मचारी से एयरलाइन कंपनी की ऑफिशियल कैब में रेप:हैदराबाद में ड्राइवर ने एयरपोर्ट जाते समय रास्ता बदला, सुनसान जगह पर कार रोकी, गिरफ्तार
    Next Article
    खबर हटके- घंटे के हिसाब से किराए पर बॉयफ्रेंड:रिश्तेदारों को घर बुलाने पर ₹78 हजार देगी सरकार; जेल से बचने ताबूत में दफन हुआ अपराधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment