Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:अवैध प्रवासियों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान श्रीनगर से बागडोगरा के लिए रवाना; इसमें 150 बांग्लादेशी

    15 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे 150 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि उन्हें भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से बागडोगरा ले जाया गया, जहां उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को सौंप दिया गया। 7 अक्टूबर को 150 बांग्लादेशियों का एक और जत्था वापस भेजा जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… ममता के वकील ने अस्पताल को नोटिस भेजा, 2021 के मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का मामला पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील ने सोमवार को सरकारी SSKM अस्पताल और बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज को कानूनी नोटिस भेजा। यह नोटिस 2021 के उनके मेडिकल रिकॉर्ड को बिना इजाजत सार्वजनिक करने के आरोपों को लेकर भेजा गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री को लगी पैर की चोट नकली थी। दिल्ली दंगा मामला: हाईकोर्ट ने नेताओं के खिलाफ FIR की मांग वाली 15 याचिकाएं खारिज कीं दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच के मामले में राजनीतिक नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने और SIT जांच की मांग वाली सभी 15 याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिकाएं 2020 के दंगों के बाद दाखिल की गई थीं। एक याचिका में BJP नेताओं कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और अभय वर्मा के खिलाफ FIR की मांग की गई थी। आरोप था कि उनके भाषणों ने हिंसा भड़काने में भूमिका निभाई। एक अन्य याचिका में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, AAP नेताओं मनीष सिसोदिया और अमानतुल्लाह खान, AIMIM प्रमुख अकबरुद्दीन ओवैसी और पूर्व विधायक वारिस पठान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। 24 फरवरी 2020 को CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा शुरू हुई थी। इसमें कम से कम 53 लोगों की मौत और करीब 700 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र के लातूर में इलेक्ट्रिकल दुकान में आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची महाराष्ट्र के लातूर शहर के गांधी मार्केट इलाके में रविवार रात एक इलेक्ट्रिकल दुकान में आग लग गई। आग करीब रात 10:30 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ओडिशा में BJD नेता पर हमले का आरोप, 3 गाड़ियां तोड़ीं; प्रनब बलबंतराय बोले- हथियारों से लैस 40-50 लोगों ने हमला किया ओडिशा के जाजपुर जिले में BJD नेता प्रनब बलबंतराय ने आरोप लगाया कि जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान उन पर और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। उनके मुताबिक, हमलावरों के पास तलवार, कुल्हाड़ी और दूसरे हथियार थे। उन्होंने हमले का आरोप BJP और धर्मशाला के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू के समर्थकों पर लगाया। बलबंतराय ने कहा कि हमले में 3 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे जेनापुर थाना क्षेत्र की मधुपुरगढ़ ग्राम पंचायत में हुई। बलबंतराय ने बाद में जाजपुर एसपी को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। एसपी यश प्रताप श्रीमाल ने कहा कि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। BJP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि BJD नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद BJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया। BJD ने पुलिस से CCTV फुटेज, मोबाइल वीडियो, तस्वीरों और पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने की मांग की है। 2024 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला सीट से निर्दलीय हिमांशु शेखर साहू ने बलबंतराय को 4,150 वोटों से हराया था। साहू बाद में सत्तारूढ़ BJP का समर्थन करने लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 विपक्षी दल कल दिल्ली में चुनाव आयोग घेरेंगे:SIR का विरोध, संसद से मुख्यालय तक 3 किमी का मार्च निकालेंगे; एक साल पहले भी यही किया था
    Next Article
    ममता बनर्जी का तीन डॉक्टरों को कानूनी नोटिस:मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक होने पर पूछा- दस्तावेज सुवेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment