Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर बस रेलिंग से टकराई, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

    18 hours ago

    2

    0

    बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक निजी बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। बस में कुल 36 यात्री सवार थे और यह केरल से बेंगलुरु जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बस करीब 100 मीटर तक रेलिंग से रगड़ती रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की, कहा- मामले में अब कुछ नहीं बचा सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक की हिरासत के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने देखा कि केंद्र ने 14 मार्च को वांगचुक की हिरासत का अपना आदेश रद्द कर दिया था, इसलिए कहा कि इस मामले में अब कुछ भी बाकी नहीं बचा है। इससे पहले कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या सरकार के लिए वांगचुक की सेहत को देखते हुए उनकी हिरासत पर फिर से विचार करने की कोई संभावना है। केंद्र ने 14 मार्च को कहा था कि उसने NSA के तहत वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। NIA का जम्मू-कश्मीर के 9 इलाकों में छापा, दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में टीमें तलाशी ले रहीं दिल्ली लाल किला धमाका मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में नौ जगहों पर तलाशी ले रही है। टीमों ने सोमवार सुबह जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा के गुलूरा इलाके में दिल्ली लाल किला धमाका मामले के सिलसिले में एक कारोबारी के घर पर छापा मारा है। DGCA ने घरेलू एयरलाइंस के लिए गर्मियों की फ्लाइट्स का शेड्यूल जारी किया; 29 मार्च से लागू होगा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को घरेलू उड़ानों का शेड्यूल जारी किया, जो 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा। DGCA ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल दोबारा जांचें और ऑपरेशनल इमरजेंसी के कारण शेड्यूल में आखिरी समय में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें। इससे पहले रविवार को ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 23 मार्च से घरेलू हवाई किराए पर लगी अस्थायी मूल्य सीमा यानी फेयर कैप को हटाने का फैसला किया। असम में एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत; 2 घायल असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात एक एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस में एक मरीज और उसके परिजन सवार थे और वे तेजपुर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। हादसा धेकियाजुली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-15 पर हुआ। सोनितपुर के एसएसपी बरुण पुरकायस्थ ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, राहत-बचाव कार्य शुरू किया और हाईवे को साफ कराया गया। कश्मीर के लोगों ने ईरान के लिए गहने और नकदी दान में दी, एम्बेसी बोली- मदद नहीं भूलेंगे ईरान में युद्ध के बीच कश्मीर के कई इलाकों में लोगों ने राहत के लिए नकदी, सोना और तांबे के बर्तन दान किए। ईरानी एम्बेसी ने इस पर आभार जताते हुए कहा कि यह मदद कभी नहीं भुलाई जाएगी। रविवार को शिया बहुल इलाकों में युवाओं ने घर-घर जाकर दान जुटाया। इस अभियान में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। महिलाओं ने सोने के गहने और घरेलू सामान दिए, जबकि कुछ परिवारों ने मवेशी भी दान किए। बच्चों ने भी अपनी बचत और पॉकेट मनी का योगदान किया। दान मुख्य रूप से बडगाम और बारामूला में जुटाया गया है। इसे राहत एजेंसियों और ईरानी एम्बेसी के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। एम्बेसी ने तस्वीरें साझा कर कहा कि कश्मीर के लोगों ने मानवीय सहयोग दिखाया है और यह मदद हमेशा याद रखी जाएगी। कर्नाटक में डिजिटल अरेस्ट कर 81 साल के कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की ठगी कर्नाटक के बेलगावी में 81 साल के एक कारोबारी से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा ठग लिए गए। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताया और करीब छह हफ्ते तक कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उसे डराते रहे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 25 लाख की हेराफेरी में उसे 5 लाख रुपए कमीशन मिला है। गिरफ्तारी की धमकी देकर उससे बैंक और वित्तीय जानकारी ली गई और रकम एक कथित सरकारी/सेफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाई गई। ठगों ने जांच के बाद पैसे लौटाने का भरोसा भी दिया। कुछ समय बाद संपर्क बंद होने और नंबर ट्रेस न होने पर कारोबारी को शक हुआ। इसके बाद उसने पिछले हफ्ते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में CEN पुलिस ने ट्रांजैक्शन वाले खाते को ट्रेस कर करीब 90 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। मुंबई के गोरेगांव में 24 मंजिला इमारत में आग: 72 साल की महिला की मौत मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में गोकुलधाम कॉलोनी स्थित एक 24 मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार शाम आग लग गई। हादसे में 72 साल की महिला की मौत हो गई। आग बिल्डिंग की छठी मंजिल तक सीमित रही। दमकल विभाग ने मौके पर 8 गाड़ियां भेजीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान इंदु तारकेश्वर सिंह के रूप में हुई। उन्हें गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आग पर रात 11:20 बजे काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंधावा सुसाइड, CBI जांच के लिए शाह को लेटर:पंजाब के 4 सांसदों ने भेजा; मोबाइल लेने आए DCP को लौटाया, खुदकुशी का VIDEO सामने आया
    Next Article
    गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG एटीएम:24 घंटे मिल रहा 10 किग्रा का गैस सिलेंडर, लंबी लाइनों से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment