Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल के NICU में आग, 9 नवजातों को सुरक्षित निकाला

    12 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल के NICU में शुक्रवार तड़के आग लग गई। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, NICU में भर्ती 9 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। घटना शहर के जालना रोड स्थित एशियन अस्पताल में हुई। स्टाफ ने AC यूनिट से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र- स्कूल बस में बच्ची का यौन शोषण, ड्राइवर अरेस्ट महाराष्ट्र के पनवेल में 2 सितंबर को स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को 4 सितंबर को अरेस्ट कर लिया। आगे की जांच जारी है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास फेरी का इंजन बंद, 38 लोग सुरक्षित बचाए गए मुंबई में गुरुवार रात गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में एक फेरी का इंजन अचानक बंद हो गया। फेरी में 34 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब फेरी ‘अनवारी’ समुद्री यात्रा पूरी कर वापस लौट रही थी और तट से करीब 1.5 नॉटिकल मील दूर फंस गई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास चल रही नौकाओं से मदद मांगी। पास में मौजूद ‘आजाद हिंद’ नाव के संचालक जुनैद मुल्ला ने मौके पर पहुंचकर फेरी को खींचकर गेटवे ऑफ इंडिया के जेट्टी नंबर 2 तक पहुंचाया। रात करीब 9:30 बजे सभी 38 लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। मनोज जरांगे भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार किया, 12 सितंबर को आंदोलन करेंगे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सरकार को 11 सितंबर तक का समय देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 12 सितंबर को मुंबई जाकर आंदोलन करेंगे। जरांगे पिछले एक हफ्ते से अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल पर हैं। कुनबी OBC वर्ग में आते हैं और उन्हें सरकारी नौकरी व शिक्षा में आरक्षण मिलता है। जरांगे पात्र मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र देने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें OBC कोटे के तहत आरक्षण मिल सके। मनी लॉन्ड्रिंग केस में मणिपुर के सलाइ ग्रुप की 14.69 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मणिपुर के सलाइ ग्रुप ऑफ कंपनीज, SMART सोसाइटी और उनसे जुड़े लोगों की 14.69 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति अटैच की है। इसमें जमीन, इमारतें, प्लांट-मशीनरी और औद्योगिक व व्यावसायिक इकाइयां शामिल हैं। ED के इम्फाल कार्यालय ने 2 सितंबर को अटैचमेंट ऑर्डर के बाद यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 36% सालाना रिटर्न का वादा कर बिना वैध अनुमति लोगों से पैसा जमा किया और उसे 19 कंपनियों के जरिए घुमाया। ED के मुताबिक, कुल 76.63 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित आय का पता चला है, जिसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने और अन्य खर्चों में किया गया। अब तक इस मामले में कुल 67.92 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। मणिपुर में कांग्रेस नेता के घर के पास बम विस्फोट, जांच शुरू मणिपुर के थौबल जिले में कांग्रेस विधायक दल के नेता के. मेघचंद्र सिंह के यैरिपोक स्थित घर के गेट के पास गुरुवार रात करीब 8:15 बजे बम विस्फोट हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के पास विस्फोटक फेंका था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। विस्फोट के पीछे किसका हाथ है और उसका मकसद क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में झड़प:एक-दूसरे पर लाठियां चलाईं; महिला मित्र पर टिप्पणी से विवाद
    Next Article
    CJP के बर्खास्त प्रवक्ता का दिल्ली में कॉलर पकड़ा,VIDEO:विजेता दहिया बोले-टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी, हाथ जोड़कर माफी मांगने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment