Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में झड़प:एक-दूसरे पर लाठियां चलाईं; महिला मित्र पर टिप्पणी से विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में गुरुवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, विवाद कैंपस में चल रहे तीज उत्सव के दौरान शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, झड़प मंजिरा और गौतमी हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई। आरोप है कि एक छात्र ने एक छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद दूसरे छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों गुटों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लाठियां भी चलाईं। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया घटना में घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झड़प की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। हमले के विरोध में छात्रों ने JNTU के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर धरना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। ------------ ये खबर भी पढ़ें… जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार देर रात ABVP और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच जनरल मीटिंग में हिंसक झड़प हो गई। कई छात्र घायल हुए और कैंपस में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया:पार्किंग में ले जाते वक्त हादसा, अगला हिस्सा टूटा; यात्री सुरक्षित
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल के NICU में आग, 9 नवजातों को सुरक्षित निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment