Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:CJI जस्टिस सूर्यकांत ने तिरुपति में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी

    7 hours ago

    1

    0

    भारत के चीफ जस्टिस, जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को तिरुपति जिले के दमिनेदु में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। CJI ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया और फाउंडेशन प्लाक का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस इवेंट में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर, सुप्रीम कोर्ट के जज पीएस नरसिम्हा, प्रशांत कुमार मिश्रा, एसवी एन भट्टी और जॉयमाल्या बागची भी शामिल हुए। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 पर रही तीव्रता रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 01:25 बजे महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को आबकारी नीति मामले में CBI की याचिका पर करेगा सुनवाई दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को सुनवाई करेगा। एजेंसी ने राउज एवेन्यू के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को आरोपमुक्त किया है। 27 फरवरी को सभी को बरी किया गया था। मामले की सुनवाई जस्टिस जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम पुडुचेरी पहुंचे, 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया:तमिलनाडु में 8 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, मदुरै में 4400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
    Next Article
    राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे:बोले- धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शोक का ऐलान, जयपुर से उड़ानें कैंसिल, एडवाइजरी जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment