Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में हनीट्रैप में 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार:प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी बोली-मेरे पति के कपड़े जबरन उतारकर अश्लील वीडियो बनाई,3 लाख रुपए मांगे

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने हनीट्रैप के आरोप में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की शिकायत के आधार पर की है। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का आरोप है कि, आरोपियों ने उसके पति के कपड़े जबरन उतरवाकर महिलाओं के साथ उसके पति की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कीं। इसके बाद उससे 3 लाख रुपए की डिमांड की। मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार कालोनी से जुड़ा है। यहां रामगंगा विहार फेस वन में एमआईजी B 73 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर विकास मेहरा की पत्नी सुचिता मेहरा ने सिविल लाइंस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुचिता मेहरा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है- मेरा पति विकास मेहरा प्रॉपर्टी का काम करता है। नवंबर 2025 में प्रॉपर्टी डीलिंग के सिलसिले में मेरे पति की मुलाकात चक्कर की मिलक निवासी शीबा उर्फ शानिया पत्नी शादाब से हुई थी। शीबा तभी से मेरे पति से जान पहचान बढ़ाना शुरू कर दी। वो कहती थी कि वो कई बड़ी प्रॉपर्टी डील करा सकती है। उसने इसी बहाने 20 हजार रुपए भी ले लिए। 24 फरवरी को शीबा ने प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने मेरे पति को जिगर कालोनी बुला लिया। इसके बाद चॉबी लेने के बहाने मेरे पति को चक्कर की मिलक में एक दो मंजिला मकान में लेकर पहुंची। तभी वहां पहुंचे 2-3 लोगों ने गालियां देते हुए मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया। मेरे पति के कपड़े जबरन उतरवा दिए और शीबा के साथ उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने लगे।3 लाख रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर 6 लोगों को अरेस्ट किया पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले में सुचिता मेहरा की तहरीर पर उनके पति विकास मेहरा को ब्लैकमेल करने के आरोप में शीबा उर्फ सानिया पत्नी शादाब निवासी चक्कर की मिलक, निशा पत्नी जावेद, मुस्कान पुत्री मुराद, अरमान उर्फ अमान, जावेद और वसीम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर में इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर वृद्धाश्रम में 63 बुजुर्गों को होली उपहार:समाजसेवी मीरा राय ने बांटे कपड़े और कराया भोज
    Next Article
    लखनऊ में प्रवचन देने के बाद योगी से मिले राधास्वामी:बाबा गुरिंदर और जसदीप ने किया सत्संग, बोले- कुछ समय भजन जरूर करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment