Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:गुजरात के आनंद में बस-ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत; 5 घायल

    9 hours ago

    1

    0

    गुजरात के आनंद जिले में बुधवार सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट बस ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ी की टक्कर हो गई। बस में 30 से 40 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आग लगी, 8 घर और गौशालाएं जलीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मुंगली गांव में आधी रात एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के घरों तक फैल गई। हादसे में 8 घर और कुछ गौशालाएं जल गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वारवान में फायर स्टेशन नहीं होने के कारण अनंतनाग के कोकरनाग से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में कुछ मवेशियों के मरने की भी सूचना है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। ठाणे में शिवसेना यूबीटी के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना यूबीअी नेता प्रदीप पूर्णेकर पर दो गोलियां चलाईं और उनके साथ मारपीट भी की। गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पार्टी के एक नेता के मुताबिक, पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में ठाणे विभाग प्रमुख थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों और मुख्य सड़कों के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। दिल्ली हाईकोर्ट बोला- अवैध हिरासत से रिहाई के बाद सीधे री-अरेस्ट नहीं कर सकते दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अवैध हिरासत के आधार पर रिहा किए गए आरोपी को जांच एजेंसी सीधे दोबारा गिरफ्तार नहीं कर सकती। री-अरेस्ट से पहले संबंधित अदालत और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की मंजूरी जरूरी है। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस अरुण भारद्वाज की पीठ ने पॉक्सो मामले में आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी को गैर-कानूनी ठहराते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया। आरोपी को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे रिहा करने का निर्देश दिया था। गिरफ्तारी के कारणों में तारीख और समय के साथ घटना का विवरण नहीं दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने 21 अगस्त को एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। सत्र अदालत ने 2 दिन की पुलिस हिरासत भी दी। आरोपी ने अनुच्छेद 22 के तहत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए री-अरेस्ट को चुनौती दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर:जंगल में छिपा था, एनकाउंटर में मारा गया; सेना ने सितंबर में 5 आतंकी मार गिराए
    Next Article
    रिपोर्ट-देश में 9% छात्र आत्महत्या के बारे में सोचते हैं:34% कैंपस में बाहरी महसूस करते हैं; 10 साल में 62% सुसाइड केस बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment