Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:गुवाहाटी में सड़क हादसा: कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत

    14 hours ago

    2

    0

    रविवार को गुवाहाटी के मथघरिया में एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद तीनों महिलाओं को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनारी की आकांक्षा सैकिया, गोलपाड़ा की पूजा साहा और बारपेटा की नेहा खान के रूप में हुई है। ये सभी गुवाहाटी में किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में पुलिसकर्मी ने दो मजदूरों पर फायरिंग की, एक की मौत दिल्ली के द्वारका इलाके में स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। इस घटना में दो मजदूरों को गोली लग गई। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। आरोपी पुलिसकर्मी फरार है। दिल्ली ने उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मशहूर भारतीय फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन मशहूर भारतीय फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका जन्म 18 दिसंबर 1942 को झांग (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। रघु राय ने भोपाल गैस त्रासदी की सबसे चर्चित तस्वीर खींची थी। जिसमें कब्र में दफन एक बच्चे का चेहरा दिखाया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल का निलंबन रद्द किया दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रसाल सिंह के निलंबन आदेश को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया है। जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने यह फैसला प्रो. सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। प्रो. सिंह पर कॉलेज की ही 3 महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों ने यौन प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद डीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर एक ‘फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट पर सितंबर 2025 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने पाया कि निलंबन की पूरी प्रक्रिया कानूनी रूप से गलत थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिनर पार्टी में फायरिंग के बाद डर से कांप उठे थे ट्रंप, लड़खड़ाकर वहीं गिर पड़े और फिर... देखिए घटना का ये 'डरावना' VIDEO
    Next Article
    May OTT Releases: मई में OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, 'Undekhi' के सस्पेंस से 'Citadel' के एक्शन तक, सब मिलेगा यहां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment