Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ईरान-इजराइल जंग के कारण CBSE ने मिडिल ईस्ट देशों में 12वीं बोर्ड एग्जाम पोस्टपोन किए, नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी

    6 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शनिवार को ईरान-इजराइल विवाद के बीच मिडिल ईस्ट इलाके में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं। CBSE एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, “मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को रिव्यू किया जाएगा।” इससे पहले, बोर्ड ने इन देशों में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी थीं। बोर्ड ने 11 मार्च तक क्लास 10 की परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं और कहा कि रिजल्ट घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… 9 मार्च को संसद में होगी 'एक देश, एक चुनाव' पर JPC की मीटिंग कॉन्स्टिट्यूशन (129वां अमेंडमेंट) बिल, 2024 और यूनियन टेरिटरीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2024 की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मीटिंग 9 मार्च को नई दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी (PHA) में होगी। BJP MP पीपी चौधरी की अध्यक्षता वाली यह कमेटी गुलाम नबी आजाद और एम वीरप्पा मोइली समेत सीनियर पॉलिटिकल लीडर्स और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेगी। संविधान (129वां संशोधन) बिल 2024, 'एक देश-एक चुनाव' के नाम से मशहूर प्रस्तावित सुधार से जुड़ा है, जिसका मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराना है। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2024 भी उस बड़े फ्रेमवर्क का हिस्सा है जिसका मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने में मदद करना है। एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस 8 मार्च से यूएई के लिए एक्स्ट्रा उड़ानें संचालित करेंगी पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फंसे यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रही हैं। एयरलाइंस ने बताया कि 8 मार्च को यूएई के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित (नॉन-शेड्यूल्ड) उड़ानें भी चलाई जाएंगी, ताकि क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित होने के कारण फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सऊदी अरब और ओमान के ऊपर हवाई क्षेत्र खुला हुआ है, जिससे एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रख पा रही हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के बीच निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट को दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से जोड़ने वाली उड़ानें चला रही है। इसके अलावा जेद्दा से बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु के लिए भी सेवाएं जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel-Iran War: जंग के बीच आई GOOD NEWS, ईरान ने खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज; पेट्रोल-डीजल सप्लाई चालू!
    Next Article
    सरिता ने बनाया रिश्वतखोरों की आवाज पहचानने वाला सिस्टम:30 हजार केस की जांच कर चुकीं यजुला, छोटे सुराग से बड़े क्राइम सॉल्व करने वाली साइंटिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment