Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, अंतिम संस्कार से इनकार

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शैलीकिरतपुर गांव निवासी मोतीलाल मिश्रा (47) की सीतापुर में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर शरीर पर कई घाव मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मोतीलाल मिश्रा पुत्र गंगाराम मिश्रा 1 मार्च को सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर गुलारामऊ गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने मृतक के शरीर पर कई घाव देखे। इसके बाद मृतक के भाई कृष्ण मुरारी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। इस स्थिति से पुलिस और परिवार के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि मोतीलाल मिश्रा 1 मार्च से लापता थे। उनके भाई कृष्ण मुरारी ने 6 मार्च को बड्डूपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन 7 मार्च को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में उनकी लाश मिली। बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं महमूदाबाद थाना प्रभारी अनिल सिंह के अनुसार, 1 मार्च को दुर्घटना की सूचना मिली थी और हादसे में शामिल बाइक व साइकिल दोनों थाने पर खड़ी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में इमोशनल हुईं सुनिधि चौहान...VIDEO:फैंस से बोलीं- मैंने 100, आपने 1000% दिया; बॉलीवुड के साथ भोजपुरी भी गाया
    Next Article
    बगैर स्वीकृत ले-आउट प्लॉट बेचने वालों पर प्रशासन सख्त:सीतापुर नगर मजिस्ट्रेट की चेतावनी, धोखाधड़ी रोकने को होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment