Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:IIT गुवाहाटी के कैंपस में छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका

    12 hours ago

    1

    0

    असम के IIT गुवाहाटी कैंपस में थर्ड ईयर के एक BTech छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। छात्र ओडिशा का रहने वाला था। घटना रविवार की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। IIT गुवाहाटी ने कहा कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है। संस्थान ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी तरह की अटकलें न लगाएं। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में NEET छात्रा ने खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लिखा- उम्मीदें पूरी नहीं कर सकी; 166 नंबर आए थे महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में NEET में कम अंक आने से परेशान एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जलालपुर गांव की रहने वाली अंकिता सांगले को परीक्षा में 720 में से 166 अंक मिले थे। परिवार के मुताबिक, वह रिजल्ट के बाद से तनाव में थी। शनिवार शाम उसका शव घर में मिला। पुलिस को मौके से मराठी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा- आप सबने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर सकी। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उसने अपने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने की भी अपील की है। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में आग लगी; पहली मंजिल पर भड़की लपटें, कोई घायल नहीं मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर रविवार देर रात आग लग गई। आग एक कमरे से शुरू होकर आसपास के कमरों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही बड़े नुकसान की सूचना है। फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। धौली एक्सप्रेस में धुआं दिखते ही ट्रेन रोकी, बालासोर स्टेशन पर कोच अलग किया ओडिशा के बालासोर जिले के मार्कोना रेलवे स्टेशन पर रविवार रात धौली एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद ट्रेन को रोककर कोच को अलग कर दिया गया। इस घटना में किसी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि धुआं रात करीब 10:45 बजे ट्रेन संख्या 12821 धौली एक्सप्रेस के SLRD (सीटिंग-कम-लगेज रेक) कोच में देखा गया। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से ओडिशा के पुरी जा रही थी। धुआं दिखने के बाद ट्रेन को मार्कोना स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने जांच की। इसके बाद ट्रेन रात 11:52 बजे मार्कोना स्टेशन से सुरक्षित अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुई। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो SUV की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; सात घायल उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो SUV की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मुस्तफाबाद के कुछ युवक स्कॉर्पियो से बिजनौर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। गढ़ क्षेत्र से गुजरते समय अचानक हाईवे पर एक जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गडकरी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने में मेरा कोई रोल नहीं:यह पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ा, डीपफेक वीडियो पर मेटा-एक्स पर केस करेंगे, कोर्ट की मंजूरी
    Next Article
    धर्मेंद्र प्रधान से बोले जयराम रमेश- ऐसा होता रहता है:पूर्व शिक्षा मंत्री का जवाब- स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment