Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कोयला घोटाले में ED ने I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया, कंपनी बंगाल में TMC के चुनाव मैनेजमेंट का काम देख रही

    21 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। I-PAC पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए चुनाव मैनेजमेंट का काम देखती है। इससे पहले 2 अप्रैल को ED ने दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर छापेमारी की थी। I-PAC और उसके डायरेक्टर पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा है। इससे पहले जनवरी में ED ने कोलकाता में I-PAC के दफ्तर और डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। हाल ही में ED ने कंपनी के को-फाउंडर ऋषि राज सिंह और जैन को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… नागपुर जिले के कोराडी थर्मल पावर स्टेशन में भाप लीक,आठ कर्मचारी घायल महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कोराडी थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार को भाप लीक हुई। इससे वहां काम कर रहे आठ कर्मचारी घायल हो गए। स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी (MahaGenco) के अनुसार यह घटना सुबह 10:20 बजे हुई, जब प्लांट की यूनिट नंबर 10 में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। हादसे के समय यूनिट पहले से ही बंद थी। मजदूर जमीन से लगभग 13 मीटर ऊपर फ्लोर पर कोयला जलाने के दौरान बनने वाले एक सख्त अवशेष को हटाने का काम कर रहे थे। वोटर्स की बायोमीट्रिक और फेस रिकग्निशन पहचान लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वोट देने से पहले वोटर्स की बायोमीट्रिक और फेस रिकग्निशन पहचान लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। यह याचिका भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मामले पर चुनाव आयोग और केंद्र से जवाब मांगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था लागू करने के लिए नियमों में बदलाव की जरूरत होगी और इससे सरकारी खजाने पर बड़ा वित्तीय बोझ भी पड़ सकता है। महिलाओं के लिए आरक्षण पर चर्चा के लिए 15 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक- खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस 15 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाएगी, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण कानून को लागू करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सभी संबंधित पक्षों के साथ व्यापक परामर्श करने के लिए तैयार नहीं है। NDA, हरिवंश को राज्यसभा उपसभापति पद के लिए फिर से नामित कर सकता है, विपक्ष को आपत्ति, चुनाव 17 अप्रैल को राज्यसभा 17 अप्रैल को उपसभापति पद के लिए चुनाव कराएगी। राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरिवंश के दोबारा राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही NDA उन्हें दोबारा राज्यसभा के उपसभापति बनाना चाहता है।राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने हरिवंश को उपसभापति चुनने के मुद्दे पर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने हरिवंश के नाम पर आम सहमति बनाने की भी कोशिश की। हालांकि, कांग्रेस, TMC और वामपंथी पार्टियों समेत कुछ दलों ने सत्ताधारी पार्टी के इस रवैये पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सत्ताधारी पार्टी राज्यसभा के उपसभापति का पद भरने के लिए चुनाव कराने में तो बहुत ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रही है, लेकिन लोकसभा के उपाध्यक्ष का पद भरने की उसे कोई चिंता नहीं है, जबकि यह पद 2019 से ही खाली पड़ा है। पवन खेड़ा को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार असम सरकार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई अंतरिम अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका तेलंगाना हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें खेड़ा को एक सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी गई है। खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति है। उन्होंने दावा किया था कि यह जानकारी चुनावी हलफनामे में घोषित नहीं की गई है। इसके बाद गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें झूठा बयान और धोखाधड़ी सहित कई धाराएं लगाई गई हैं। तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास सोमवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम के मुताबिक, कई मजदूर परिसर के अंदर फंसे हुए हैं, जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुजरात के सुरेंद्रनगर में सड़क हादसा, ट्रक ने 7 लोगों को कुचला गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग राजकोट से थे और भरवाड़ समुदाय के तीर्थयात्री थे। राजकोट से निकले ये तीर्थयात्री जब चरद और भास्करपारा के बीच पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। ओडिशा की IAS पर 95 लाख की ठगी का आरोप, जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी ओडिशा गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव आईएएस आराधना दास पर एक दिव्यांग व्यक्ति ने 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दास ने कटक में सीडीए में जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलाई। यह मामला सीडीए पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित कमल कुमार भावसिंका के मुताबिक, उनकी पत्नी ने आराधना दास के खाते में भुगतान किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ दुर्व्यवहार से एससी-एसटी एक्ट नहीं लगेगा, डीयू प्रोफेसर के खिलाफ केस रद्द दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल दुर्व्यवहार या विवाद के आधार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि इस कानून के तहत अपराध तभी बनता है, जब जाति के आधार पर अपमान करने की स्पष्ट मंशा साबित हो। अगस्त 2021 में लक्ष्मीबाई कॉलेज की दो एसोसिएट प्रोफेसरों के बीच विभागीय बैठक में दस्तावेज पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हुआ, जो कथित हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने पाया कि शुरुआती शिकायत में जातिसूचक टिप्पणी का जिक्र नहीं था और बाद में जोड़े गए आरोप भी स्पष्ट नहीं थे। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी। गुजरात में एक ही प्रत्याशी ने तीन पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और AAP से पर्चा भरा गुजरात के दाहोद जिले की पिपेरो जिला पंचायत सीट पर पंचायत चुनाव से पहले अनोखा मामला सामने आया है। यहां भरत सिंह वाखला नाम के उम्मीदवार ने एक साथ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया है। नियमों के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी तभी माना जाता है, जब वह पार्टी की ओर से जारी अधिकृत पत्र तय समय सीमा के भीतर जमा कर दे। नामांकन वापसी और अधिकृत पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। घर में राइफल चलने से 22 साल की महिला की मौत, युवक गिरफ्तार गोवा के कुशावती जिले के संगुएम गांव में रविवार को एक घर में दोस्तों की बैठक के दौरान राइफल से गोली चलने से 22 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 22 साल के युवक श्वेत गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर राइफल निकालकर तन्वी घाडी पर तान दी और मजाक में पूछा कि क्या गोली चलानी चाहिए। इसके बाद उसने लापरवाही से ट्रिगर दबा दिया। गोली तन्वी की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि राइफल घर में कैसे आई और क्या वह लाइसेंसी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Elon Musk के एक Tweet ने फिर छेड़ी Covid Vaccine पर बहस, Side Effects पर उठे नए सवाल
    Next Article
    हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, नशे में वारदात, फांसी की मांग को लेकर चक्का-जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment