Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन देने ED टीम पहुंची अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची

    16 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम पहुंची है। अधिकारियों का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उन्हें समन देना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि समन मनी लॉन्ड्रिंग के किस मामले से जुड़ा है और अभिषेक बनर्जी को किस तारीख को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मामले में ED या अभिषेक बनर्जी की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में अंडरवर्ल्ड और ISI कनेक्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार केंद्रीय जांच एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जॉइंट ऑपरेशन में हुजैफा नाम के व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसके मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान की खुफिया जांच एजेंसी ISI से कनेक्शन की बात सामने आई है। हुजैफा, मुंबई अंडरवर्ल्ड के आरोपी ऑपरेटिव मुन्ना झिंगाडा का करीबी है। झिंगाडा फिलहाल पाकिस्तान के कराची से काम कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि हुजैफा को मुन्ना झिंगाडा ने एक खास काम दिया था। दावा है कि इस काम का मकसद देश में डर और दहशत फैलाना था। हालांकि, वह काम क्या था और उसे कैसे अंजाम दिया जाना था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हुजैफा को कल अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग, 4 लोगों की मौत, 8 घायल दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह आग लग गई। जिसमें 4 की मौत हो गई, 8 घायल हुए थे। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को सुबह 9:45 बजे घटना की सूचना मिली। दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ 6 जिलों में छापेमारी की जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ 6 जिलों में छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर 8 जगहों की पहचान की गई थी। यह छापेमारी श्रीनगर, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम और बारामूला जिलों में की गई। संदिग्धों पर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में रहने, कट्टरपंथी प्रचार फैलाने, और आतंकी गतिविधियों में मदद करने का आरोप है। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने 131 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। अलग-अलग स्थानों से 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर समेत शहर के कई इलाकों में अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गई हैं। गुजरात पुलिस ने ₹14.16 करोड़ की ड्रग्स जब्त की, तस्कर गिरफ्तार गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने ₹14.16 करोड़ कीमत की 7 किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त की। एक ड्रग तस्कर भी गिरफ्तार किया है। गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी के मुताबिक नारोडा पुलिस ने मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त की है। इसे राजस्थान के जयपुर से गुजरात के रास्ते मुंबई ले जाया जा रहा था। इंडिगो अगस्त से मैनचेस्टर के लिए उड़ानें बंद करेगी, ड्रीमलाइनर विमान भी लौटाएगी एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 31 अगस्त 2026 से मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर देगी। एयरलाइन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से उड़ानों का समय और खर्च भी काफी बढ़ गया है। इसी कारण यह फैसला लिया गया है। अभी इंडिगो दिल्ली और मुंबई से मैनचेस्टर के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि मैनचेस्टर सेवा बंद होने के बाद वह नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिया गया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान वापस करेगी। इंडिगो ने मैनचेस्टर के लिए उड़ान सेवा जुलाई 2025 में शुरू की थी। यह एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की बड़ी योजनाओं में शामिल थी, लेकिन बढ़ती लागत और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण अब इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ, फडणवीस सरकार का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किए प्रमुख वादों में से एक को पूरा करते हुए किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई। योजना का नाम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना रखा है। इससे राज्य के लगभग 56 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना में तीन प्रमुख घटक शामिल होंगे- ऋण माफी, वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) और समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि। पात्रता के लिए भूमि स्वामित्व की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश:आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा
    Next Article
    सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में आए:कहा- 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे, पार्टी ने तीन प्रवक्ता नियुक्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment