Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में सुरक्षा बलों ने कई जिलों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए

    7 hours ago

    1

    0

    मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सशस्त्र समूहों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई जिलों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिष्णुपुर जिले में चलाए गए अभियान में उपोकपी खुनौ मामंग लेइकाई और पास के लोकटक झील क्षेत्र से एक 0.32 पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक हाई-विस्फोटक हैंड ग्रेनेड, एक सिंगल-बैरल वाली बंदूक, एक खाली कारतूस और पांच 12-बोर कारतूस जब्त किए गए। इसी दौरान, चुराचंदपुर के डम्पी रिज में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई, जहां सुरक्षा बलों ने एक मोडीफाइड एके-47 राइफल, दो 12-बोर राइफलें, मैगजीन सहित दो 9 मिमी पिस्तौल, चार मोर्टार, 80 से ज्यादा जिंदा कारतूस, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, वॉकी-टॉकी और 1 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में ₹10 करोड़ की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, 1 किलो ड्रग बरामद दिल्ली पुलिस ने 1 किलो से ज्यादा कोकीन के साथ एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च को मेहरौली में छापेमारी कर 35 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक जॉन चिबुइके को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली में कोकीन की सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ 2022 में भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। इससे पहले मार्च में ही पहाड़गंज के चुना मंडी इलाके से पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 34.17 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और 6 हजार रुपए नकद बरामद हुए थे। जम्मू-कश्मीर में NHM मेडिकल स्टाफ की सैलरी में कटौती, 72 घंटे की हड़ताल शुरू की जम्मू-कश्मीर के डोडा में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत काम करने वाले मेडिकल स्टाफ ने राज्य सरकार पर सैलरी में कटौती का आरोप लगाया। स्टॉफ का कहना है कि उनकी महीने की सैलरी से 2.5 दिन की सैलरी काट दी गई। इसके विरोध में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गंडोह के बाहर 72 घंटे की हड़ताल शुरू की गई। केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट ने 5 घंटे उड़ानें रोकीं, रनवे से गुजरता है पैंकुनी अरट्टू जुलूस केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं लगभग 5 घंटे के लिए रोक दी गईं, ताकि यहां बने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पवित्र 'पैंकुनी अरट्टू' जुलूस को रास्ता दिया जा सके। उड़ान सेवाएं शाम लगभग 4:45 बजे रोकी गईं और जुलूस के मंदिर लौटने के बाद रात 9 बजे फिर से शुरू हो गईं। दशकों से, हवाई अड्डा हर साल दो बार अपना कामकाज रोकता है और उड़ानों का समय बदलता है, ताकि मंदिर का यह सदियों पुराना और साल में दो बार होने वाला पारंपरिक जुलूस रनवे से होकर गुजर सके। मंदिर से लेकर हवाई अड्डे के टरमैक (रनवे क्षेत्र) से होते हुए शंकुमुखम समुद्र तट तक यह जुलूस निकला। BJP अध्यक्ष ने UP कार्यक्रम में मोदी के खिलाफ मान की टिप्पणियों पर चुप्पी साधने के लिए संजीव बालियान को तलब किया BJP प्रमुख नितिन नबीन ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से, उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर उनकी चुप्पी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। मान ने कथित तौर पर मोदी की विभिन्न मुद्दों पर आलोचना की, जिसमें महंगाई भी शामिल थी। उन्होंने टिप्पणी की कि जहां सरकार भारत को विश्वगुरु बनाने की बात करती है, वहीं मोदी ने देश को विश्वचेला बना दिया है। यह आरोप लगाया गया था कि बालियान उस कार्यक्रम में मौजूद थे, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर नवीन ने भाजपा नेता से स्पष्टीकरण मांगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल बंधक मामले का मुख्य आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार:भागने की फिराक में था, अब तक 35 लोग पकड़ाए; NIA ने भी जांच शुरू की
    Next Article
    मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत:6 की आंख की रोशनी गई; 7 गंभीर; हत्या का केस दर्ज, SHO सस्पेंड-चौकीदार गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment