Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप, केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था

    5 hours ago

    1

    0

    म्यांमार में शनिवार देर रात 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। NCS ने बताया कि भूकंप 13 जून 2026 को रात 11:31:57 बजे (IST) दर्ज किया गया। इसका केंद्र 22.258 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.092 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। आज की अन्य बड़ी खबरें... इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनीं भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के इतिहास में पहली बार नौ महिला कैडेट्स पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुई हैं। ये सभी कैडेट्स नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से प्रशिक्षण लेकर IMA पहुंची थीं। इन नौ महिला अधिकारियों की खास बात यह है कि ये भारतीय सेना में सीधे परमानेंट कमीशन पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। इससे पहले महिला अधिकारी शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के जरिए सेना में शामिल होती थीं और निर्धारित अवधि की सेवा के बाद ही परमानेंट कमीशन के लिए पात्र बनती थीं। शुक्रवार को देहरादून स्थित IMA में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इस समारोह में राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में शामिल हुईं। मॉरीशस की 19 महीने की बच्ची की दिल्ली में हुई सफल रोबोटिक सर्जरी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 19 महीने की मॉरीशस की बच्ची की दुर्लभ रोबोटिक किडनी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। बच्ची जन्म से ही Congenital Anomalies of the Kidney and Urinary Tract (CAKUT) नाम की बीमारी से पीड़ित थी, जिससे उसकी किडनी और मूत्र प्रणाली का विकास प्रभावित हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की दाहिनी किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी थी और उसमें कई सिस्ट बन गए थे। किडनी काम नहीं कर रही थी और बार-बार बुखार के साथ होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) का कारण बन रही थी। CAKUT बच्चों में होने वाली क्रॉनिक किडनी बीमारी के सबसे सामान्य कारणों में से एक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों में होने वाले करीब 50 से 60 प्रतिशत क्रॉनिक किडनी रोग के मामलों और लगभग 40 प्रतिशत एंड-स्टेज किडनी डिजीज के मामलों के लिए यही बीमारी जिम्मेदार होती है। हैदराबाद में कार बचाने घर से बाहर निकले पिता-बेटी की करंट लगने से मौत हैदराबाद के अलवाल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए हादसे में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों अपने घर के सामने खड़ी कार को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब पेड़ की एक शाखा टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। इससे तार टूटकर नीचे आ गया और उसमें करंट सप्लाई हो रहा था। PM मोदी 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मु के ससुराल गांव जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित पहाड़पुर गांव का दौरा करेंगे। यह गांव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मू का पैतृक गांव है। प्रधानमंत्री का यह दौरा ओडिशा में BJP सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा होगा। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहाड़पुर गांव रायरंगपुर कस्बे से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। रायरंगपुर में ही राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म रायरंगपुर उपखंड के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। उनकी शादी पहाड़पुर निवासी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी। जर्मनी से हैदराबाद आ रहे विमान में बम रखने की धमकी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। इसमें कहा कि विमान में बम रखा है। इस पर हैदराबाद हवाईअड्डे पर अलर्ट घोषित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले 16 मई को भी बम की धमकी दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- महिला अपना ही दूध पीकर पैसे बचा रही:हवा पर चलकर एथलीट ने चौंकाया; इनाम जीतने के लिए घोड़े की तरह दौड़े लोग
    Next Article
    नशे का गढ़ बन रहा पूर्वोत्तर का राज्य मिजोरम:म्यांमार से नशे की सीधे होम डिलीवरी, 3 साल में करीब 4000 किलो ड्रग्स जब्त हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment