Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटरी पर रखा 50 किलो का लोहे का चौखट:पंजाब मेल हादसे से बची, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, इंजन में फंसा चौखट; कैंट थाने में FIR

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश का मामला सामने आया है। कैंट क्षेत्र के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास रेलवे ट्रैक पर 50 किलो वजनी लोहे का चौखट रख दिया गया। अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल के लोको पायलट ने समय रहते ट्रैक पर बाधा देख इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि चौखट इंजन से टकराकर उसके नीचे फंस गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेलपथ) राजकिशोर मिश्र के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13006 पंजाब मेल दिलकुशा ब्लॉक हट के पास पहुंची थी, तभी लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे भारी लोहे के चौखट पर पड़ी। ट्रेन की रफ्तार कम होने के बावजूद इंजन चौखट से टकरा गया और वह इंजन में फंस गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे तथा चौखट को हटाकर कब्जे में लिया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस राजकिशोर मिश्र की तहरीर पर कैंट थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 151 और 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और सर्विलांस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कैंट थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे शरारती तत्वों या नशेड़ियों की हरकत मान रही है, लेकिन किसी बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे और पुलिस की संयुक्त टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयास 22 जून 2025: मल्हौर स्टेशन के पास हमसफर एक्सप्रेस के ट्रैक पर भारी लोहे का स्ट्रक्चर रखा गया था। 22 अप्रैल 2025: उतरेटिया के पास पटरियों पर लोहे का भारी दरवाजा रखा गया, मालगाड़ी उसे तोड़ते हुए निकली। 16 अप्रैल 2025: मलिहाबाद में गरीब रथ एक्सप्रेस लकड़ी के भारी तने से टकराई थी। 24 अक्टूबर 2024: मलिहाबाद के पास ट्रैक पर लकड़ियां और बड़े पत्थर रखकर हादसा कराने की कोशिश की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि हर बार लोको पायलटों की सतर्कता से बड़े हादसे टल गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी ने 300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी:गोरखपुर में बोले- सपा-कांग्रेस की सरकार होती तो राम मंदिर नहीं बन पाता
    Next Article
    लखीमपुर में स्नेक गर्ल को सांप ने डसा, VIDEO:बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची; एक दिन पहले कोबरा-कॉमन क्रेट समेत 6 सांपों का किया था रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment