Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट पहुंची उद्धव सेना:6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय को चुनौती

    9 hours ago

    1

    0

    शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। हालांकि अदालत ने फिलहाल किसी तरह की अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने शिवसेना (UBT) नेता अरविंद गणपत सावंत की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया। बेंच ने कहा, "नोटिस जारी किया जाता है" और मामले को दो सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 18 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने से पहले शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मंजूरी दी थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद लोकसभा में शिंदे की शिवसेना के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग में आग लगी, पीजी से 2 छात्र सुरक्षित निकाले गए दिल्ली के करोल बाग में बुधवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पीजी चल रहा था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर चमड़े के जूते बनाने की एक छोटी फैक्ट्री चल रही थी। पीजी में रह रहे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के आवश्यक इंतजाम किए हैं। फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दिल्ली में फर्जी 10वीं-12वीं की मार्कशीट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की शाहदरा स्पेशल स्टाफ ने फर्जी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लैपटॉप, प्रिंटर, दो फर्जी मार्कशीट और दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 30 जून को सूचना मिली थी कि शाहदरा का रहने वाला नवनीत त्यागी फर्जी सर्टिफिकेट और मार्कशीट तैयार कर बेचता है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क कराया। आरोपी को व्हाट्सऐप पर फोटो, 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड भेजकर फर्जी 12वीं की मार्कशीट बनवाने की बात की गई। इसके बाद पुलिस ने शाहदरा के जीटी रोड स्थित विकास मॉल के पास छापा मारकर नवनीत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10वीं और 12वीं की दो फर्जी मार्कशीट मिलीं। पूछताछ में दो अन्य आरोपी सबाब आलम और फरीद अहमद सैफी के नाम सामने आए। दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि तीनों ने करीब 100 से 150 फर्जी 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेट और मार्कशीट बेचने की बात कबूल की है। वे एक दस्तावेज के बदले 5 हजार से 10 हजार रुपए लेते थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 'ग्रामीण मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान' के समाप्त हो चुके रजिस्ट्रेशन का दुरुपयोग कर पिछली तारीखों के सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी कर रहे थे। दिल्ली के हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में सजेगी 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी, 23 जुलाई को गैलरी का उद्घाटन दिल्ली के संस्कृति केंद्र में रखी करीब 2,500 दुर्लभ कलाकृतियों को अब हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम में बनाई गई नई गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। 'संस्कृति म्यूजियम: एवरीडे आर्ट एंड इंडियन टेक्सटाइल्स' नाम की इस गैलरी का उद्घाटन 23 जुलाई को होगा। आम लोग 1 अगस्त से इसे देख सकेंगे। इस प्रदर्शनी में 19वीं सदी का टाइगर मास्क, अविभाजित भारत की दुर्लभ साड़ियां, ढाका की जामदानी, पंजाब की फुलकारी, गुजरात की पाटन पटोला (डबल इकत), खिलौने, लोटे, दीपक, पानदान, गहनों के बॉक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई ऐतिहासिक सामान शामिल हैं। यह संग्रह उद्योगपति ओ. पी. जैन ने 1970 के दशक से जुटाना शुरू किया था। उन्होंने 2023 में अपनी ज्यादातर निजी संग्रह सामग्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) को राष्ट्र के नाम समर्पित कर दी थी। इसके बाद कलाकृतियों के संरक्षण और मरम्मत का काम किया गया। अब इन्हें अगले पांच सालों के लिए हुमायूं टॉम्ब म्यूजियम की नई गैलरी में रखा जाएगा। म्यूजियम परिसर में तमिलनाडु की अय्यनार टेराकोटा परंपरा के विशाल घोड़े और हाथी भी लगाए गए हैं। संस्कृति केंद्र का पुराना लकड़ी का नक्काशीदार प्रवेश द्वार भी यहां स्थापित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 23 मौतें, वैष्णोदेवी-अमरनाथ यात्रा रुकी; यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे
    Next Article
    सि​क्किम में टनल पर लैंडस्लाइड, 20 मजदूरों के शव मिले:5 अब भी फंसे; टनल में मीथेन गैस भरी, बचावकर्मी बेहोश हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment