Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे के दफ्तर और घर पर हमले

    9 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के नलगोंडा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार रात झड़प हो गई। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP जिलाध्यक्ष नागम वार्षित रेड्डी के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के कैंप ऑफिस और BJP जिला कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी। यह विवाद सोमवार को BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री के कैंप ऑफिस में कथित तोड़फोड़ के बाद शुरू हुआ। इससे पहले यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यालय के गेट पर काला रंग फेंका गया था। पुलिस के मुताबिक, अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में महानगर CNG 2 रुपए और PNG एक रुपए महंगी हुई मुंबई और आसपास के इलाकों में महानगर गैस CNG की कीमत ₹2kg बढ़ा दी गई है। अब CNG ₹88kg मिलेगी। नई कीमत 1 सितंबर की आधी रात से लागू होगी। कंपनी ने मध्य पूर्व में तनाव के कारण गैस की लागत बढ़ने को कीमत बढ़ाने की वजह बताया है। घरेलू PNG के दाम भी ₹1scm बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर करीब 13 लाख CNG वाहनों और 30 लाख घरेलू PNG ग्राहकों पर पड़ेगा। RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी के 2014 भाषण की मूल वीडियो नहीं है, जी मीडिया ने कोर्ट को बताया महाराष्ट्र के भिवंडी की अदालत में RSS मानहानि मामले की सुनवाई हुई। जी मीडिया ने कहा कि उसके पास राहुल गांधी की 2014 की रैली की मूल वीडियो फुटेज अब उपलब्ध नहीं है। यह केस RSS कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि 6 मार्च 2014 की रैली में राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या को RSS से जोड़कर कथित आपत्तिजनक बयान दिया था। कोर्ट ने रैली की वीडियो मांगी थी। जी मीडिया ने कहा कि प्रसारण 12 साल पुराना है और नियमों के मुताबिक चैनलों को रिकॉर्ड सिर्फ 90 दिन तक रखना होता है। चैनल ने यह भी बताया कि रैली कवर करने वाले कई पत्रकार अब नौकरी छोड़ चुके हैं या रिटायर हो चुके हैं। मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। गुजरात HC ने यूसुफ पठान की याचिका खारिज की, सरकारी जमीन का मामला गुजरात हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान की सरकारी जमीन से जुड़े मामले की याचिका खारिज कर दी। पठान ने वडोदरा नगर निगम की 978 वर्ग मीटर जमीन के आवंटन की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। पठान के वकील ने सोमवार को याचिका वापस लेने की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने इसे वापस लिया हुआ मानकर खारिज कर दिया। पठान का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को जमीन देने वाली सरकारी नीति के तहत अपना दावा कर रहे हैं। कोर्ट पहले इस जमीन पर उनके कब्जे को अतिक्रमण बता चुका है। ट्रम्प ने एप्पल से कहा- लेक ऑन्टारियो का नाम लेक अमेरिका करें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एप्पल से अपने मैप्स ऐप में कनाडा और अमेरिका के बीच स्थित लेक ऑन्टारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने को कहा है। अमेरिकी गृह मंत्री डग बर्गम ने बताया कि ट्रम्प ने एप्पल से सीधे संपर्क किया है और जल्द नया नाम मैप पर दिखने की उम्मीद है। इससे पहले गूगल मैप्स ने अमेरिका में झील का नाम लेक अमेरिका कर दिया है, जबकि कनाडा में यह अब भी लेक ऑन्टारियो ही दिखेगा। अमेरिका और कनाडा के बाहर दोनों नाम दिखाई देंगे। ट्रम्प ने पिछले हफ्ते एक आदेश के जरिए अमेरिका में झील का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की थी। सुभाष चंद्रा के ₹6.5 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर फैसले के लिए NCLT ने 5 सदस्यीय बेंच बनाई NCLT ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवालियापन मामले में फैसला लेने के लिए पहली बार 5 सदस्यीय बेंच बनाई है। मामला करीब ₹22,000 करोड़ के कर्ज से जुड़ा है, जबकि चंद्रा ने करीब ₹6.5 करोड़ चुकाने का प्रस्ताव दिया है। दो सदस्यीय बेंच में सहमति नहीं बनने के बाद मामला NCLT अध्यक्ष के पास भेजा गया। तीसरे सदस्य ने रिपेमेंट प्लान को मंजूरी दी थी, लेकिन इसे लेकर कर्जदाताओं ने आपत्ति जताई। LIC हाउसिंग फाइनेंस, केनरा बैंक और यूनियन बैंक समेत कुछ कर्जदाताओं ने NCLAT का रुख किया है। 5 सदस्यीय बेंच मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी। कर्नाटक के रामनगर में फर्जी नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार कर्नाटक के रामनगर में पुलिस ने फर्जी नोटों के नेटवर्क से जुड़े सात आरोपियों को एक घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी नोट कहां तैयार किए जा रहे थे और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। NTA ने UGC-NET 2026 की फाइनल आंसर-की जारी की, 3 पेपर की 9-10 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को UGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी। एजेंसी ने बताया कि UGC-NET 2026 की फाइनल आंसर-की 84 विषयों के लिए जारी की गई है। यह एग्जाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए भारतीय स्टूडेंट्स की पात्रता तय करने के लिए होती है। NTA ने इस साल जून में इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर देने वाले उम्मीदवारों के लिए 9-10 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। एक्सपर्ट कमेटी को इन पेपरों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिली थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बाढ़ से 80 मकान गिरे:बिहार में पुल के ऊपर से 2 फीट पानी बहा; उत्तराखंड में नदी में कार बही, 2 की मौत
    Next Article
    इवेंट कैलेंडर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अनंत चतुर्दशी, हिंदी दिवस से ब्रिक्स सम्मेलन तक; सितंबर महीने में आपके काम की तारीखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment