Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:टेरर फंडिंग मामला: एनआईए ने कोर्ट में कहा- इंजीनियर राशिद ने गवाहों को प्रभावित किया, जमानत के हकदार नहीं

    15 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बारामूला के सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका का विरोध किया। एजेंसी ने आरोप लगाया कि राशिद ने मामले के कुछ गवाहों को प्रभावित किया है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने राशिद की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। एनआईए ने 2017 के टेरर फंडिंग मामले में 2019 में राशिद को गिरफ्तार किया था। तब से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद देने का आरोप है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बीजेपी 4 नवंबर को चंडीगढ़ में 1984 सिख दंगों पर 'जख्म 84 दे' सम्मेलन करेगी, पीड़ितों को भी बुलाया भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 1984 के सिख विरोधी दंगों पर बुधवार को चंडीगढ़ में एक दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित करेगी। इसमें दंगों के पीड़ित, प्रत्यक्षदर्शी, कानूनी विशेषज्ञ और राजनीतिक नेता शामिल होंगे। बीजेपी ने बताया कि 'जख्म 84 दे' नाम से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य 1984 के सिख नरसंहार से जुड़े घटनाक्रम, कथित साजिश, कानूनी लड़ाई और पीड़ितों के पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है। यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है, जब बीजेपी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली को लेकर पार्टी की आलोचना की थी। BJP ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सिख दंगों के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को राहत, मीडिया ट्रायल के खिलाफ याचिका पर विचार करने का कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट से उनकी उस याचिका पर विचार करने को कहा, जिसमें उनके खिलाफ चल रही जांच और मामलों से जुड़ी मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची तथा जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट दोबारा खुलने पर अभिषेक बनर्जी सुनवाई के लिए अपनी याचिका का उल्लेख कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दुर्गा पूजा और दिवाली की छुट्टियों के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट 16 नवंबर को दोबारा खुलेगा। इसके बाद अभिषेक बनर्जी अंतरिम राहत के लिए अपनी याचिका पर सुनवाई का अनुरोध कर सकते हैं। 5 नवंबर को बेंगलुरु में INDIA ब्लॉक की रैली, SIR और CEC खिलाफ प्रदर्शन करेंगे INDIA ब्लॉक के नेता 5 नवंबर को यहां फ्रीडम पार्क में मतदाता सूची के SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य कांग्रेस प्रमुख बी के हरिप्रसाद ने कहा कि बेंगलुरु में होने वाला यह प्रदर्शन, SIR प्रक्रिया के खिलाफ INDIA गठबंधन के देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा होगा। ईडी का आरोप- 35 करोड़ रुपए का कॉम्प्लेक्स बना रहे थे कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन करप्शन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार अपने होमटाउन में 35 करोड़ रुपए का कॉम्प्लेक्स बना रहे थे। इस कॉम्प्लेक्स में एक स्कूल, हॉस्टल, प्लेग्राउंड, मॉल और कन्वेंशन हॉल शामिल थे। ये आरोप जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने साहूकार और सह-आरोपी KPSC सदस्य बीवी गीता की जमानत की सुनवाई के दौरान स्पेशल कोर्ट में लगाए। दोनों पक्षों की दलीलें सोमवार को पूरी हो गईं और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कैंडिडेट्स की आंसर की लीक करने का आरोप साहूकार और गीता पर 9 जनवरी को हुए वेटेरिनरी ऑफिसर एग्जाम के नौ कैंडिडेट्स की आंसर की लीक करने का आरोप है, जिसके बदले में उन्होंने 10 लाख रुपए से 40 लाख रुपए के बीच रिश्वत ली थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि साहूकार को तीसरे रैंक के कैंडिडेट के माता-पिता से 20 लाख में से 10 लाख रुपए मिले थे। वहीं, गीता को पहले रैंक के कैंडिडेट से 20 लाख रुपए मिले थे। सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की मार्च से जुड़े हंगामे पर 23 नवंबर को सुनवाई, केंद्र और विपक्ष से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट 12 मार्च को राहुल गांधी के मार्च के दौरान हुए कथित हंगामे और नारेबाजी से जुड़ी याचिका पर 23 नवंबर को सुनवाई करेगा। यह मार्च राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक निकाला था। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। दिल्ली में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, 2 की मौत; ड्राइवर फरार, कंक्रीट मिक्सर ट्रक जब्त दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार देर रात ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा पुराने पुलिस थाने के पास हुआ। मृतकों की पहचान संतोष (30) और पवन (33) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, रात 11:55 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंक्रीट मिक्सर ट्रक जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले में ED की छापेमारी, श्रीनगर में 4 ठिकानों पर तलाशी जम्मू-कश्मीर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को आतंकी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में कम से कम 4 ठिकानों पर तलाशी ली गई। यह कार्रवाई उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़े मामले में की गई। ED के मुताबिक, डार प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहा था। वह संगठन की गतिविधियों में भी शामिल था। आरोप है कि डार को उसके सहयोगियों के साथ पहले गिरफ्तार किया गया था। उस समय उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और आतंकी संगठन से जुड़ी सामग्री मिली थी।डार जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में करीब 4 साल जेल में रहा था। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, 3 घायल; हथियार छीनने की कोशिश त्रिपुरा के बॉक्सानगर की आशाबाड़ी में सोमवार को तस्करों ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की। उन्होंने जवानों के सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की। हमले में तीनों जवानों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब 9 बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के तहत कांटेदार तार वाली सीमा के पास हुई। यह जगह गेट नंबर 174 और 175 के करीब है। 49वीं बटालियन के जवान इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कथित तस्कर अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने उनका पीछा किया। BSF जवानों ने इनमें से कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हेफजुर रहमान के रूप में हुई है। दिल्ली में वीडियो कॉल पर सलाह लेकर जूनियरों ने किया ऑपरेशन, युवक की मौत दिल्ली के रोहिणी स्थित डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में अपेंडिक्स के मामूली ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाए गए युवक आशीष की मौत हो गई। आशीष की मौत के बाद परिजनों का दावा है कि 29 अक्टूबर को ऑपरेशन के दौरान सीनियर सर्जन अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। जूनियर डॉक्टरों ने वीडियो कॉल पर उनसे सलाह लेकर सर्जरी की। परिवार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में गलती के बाद मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां लाइफ सपोर्ट मॉनिटर खराब होने का आरोप है। सुबह करीब 4 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। बंगाल में नए चर्च में तोड़फोड़, श्रद्धालुओं पर हमला बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बसंती थाना क्षेत्र में एक चर्च के उद्घाटन के दौरान 30-35 लोगों ने वहां हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। घटना नारायणपुर क्षेत्र में शनिवार की है। इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के समय बिशप सुब्रत चक्रवर्ती, पादरी और श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, पादरियों व श्रद्धालुओं पर हमला किया और वीडियो बनाने वालों के फोन तोड़ दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- दिल्ली में सभी तरह के पटाखे बिक रहे:सुप्रीम कोर्ट का सरकार को जांच का आदेश; दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ने की परमिशन
    Next Article
    फेवीक्विक से हाथ चिपकाए, ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा:बेंगलुरु में महिला को दिनदहाड़े बंधक बनाने की कोशिश, गले पर चाकू रखा; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment