Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के कई स्कूलों को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा कर्मी स्कूल परिसरों की जांच कर रहे हैं। अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… बच्चों की दवा बताकर बेच रहा था जानवरों का टॉनिक, सूरत में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार गुजरात के सूरत में पुलिस ने बच्चों की दवा के नाम पर जानवरों का टॉनिक बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह जानवरों के लिए बने हिमालया Liv.52 Protec लिक्विड को छोटी बोतलों में भरकर उन पर बच्चों की दवा Liv.52 Drops के नकली लेबल लगा देता था। आरोपी पर इस उत्पाद को वास्तविक कीमत से दोगुने दाम पर बेचने का भी आरोप है। मंगलवार को पुलिस और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने गोपीपुरा स्थित शांति‍नाथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 31,195 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, लोगों को सलाह दी है कि अगर इस उत्पाद के इस्तेमाल से कोई परेशानी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। एविएशन रेगुलेटर DGCA ने प्लेन में सफर के दौरान खास पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगाई एविएशन रेगुलेटर DGCA ने उड़ानों में एक खास मॉडल के पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने 29 सितंबर के एक आदेश में "MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक" को ले जाने और इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। यह रोक इस पावर बैंक से जुड़ी आग लगने की हालिया घटना के कारण लगाई गई है।इस घटना या पावर बैंक बनाने वाली कंपनी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पावर बैंक में आग लगने की हालिया घटना और इससे जुड़े संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए, DGCA ने कहा है कि इस पावर बैंक को "भारत आने वाली, भारत से जाने वाली या भारत के भीतर किसी भी उड़ान में विमान के अंदर नहीं ले जाया जाना चाहिए - चाहे वह यात्री के सामान (चेक-इन और केबिन बैगेज सहित) के तौर पर हो या कार्गो के तौर पर"। 100 साल की उम्र में वकील को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा केरल हाईकोर्ट ने पलक्कड़ के वकील पी. बालसुब्रमणियन मेनन को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया है। मेनन 15 अक्टूबर को 100 साल के हो जाएंगे। वे 76 साल से ज्यादा समय से वकालत कर रहे हैं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। हाईकोर्ट के मुताबिक, मेनन जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले पहले वकील हैं, जिन्हें सीनियर एडवोकेट बनाया गया है। आमतौर पर यह दर्जा हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को मिलता रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-व्यापारी संघ की CJP के प्रदर्शन पर रोक की मांग:दावा- 10 अक्टूबर को 2000 करोड़ का नुकसान; कॉकरोच पार्टी ने 16 अक्टूबर को प्रोटेस्ट बुलाया
    Next Article
    अंकिता भंडारी मर्डर केस- माता-पिता का दिल्ली में धरना:तड़के 4 बजे हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा; दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment