Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस की जांच के लिए NIA ने और 45 दिनों का समय मांगा

    23 hours ago

    2

    0

    10 नवंबर, 2025 को लाल किले के बाहर विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मामले की जांच पूरी करने के लिए और समय चाहिए। जांच एजेंसी ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर जांच अवधि को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने इससे पहले 13 फरवरी को जांच अवधि को 45 दिनों के लिए बढ़ाया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, जवाब दाखिल करने के लिए 2 हफ्ते का समय सुप्रीम कोर्ट ने कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस से जुड़े विभागीय कार्रवाई मामले में IRS अधिकारी समीर वानखेड़े को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें आरोपों पर जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। वानखेड़े ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) की चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई विभागीय जांच को चुनौती दी थी। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के उस आदेश को पलट दिया था, जिसमें उनके खिलाफ कार्रवाई रद्द की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि वानखेड़े दो हफ्ते में अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं, जिसके बाद संबंधित प्राधिकरण दो हफ्ते में यह तय करेगा कि जांच अधिकारी नियुक्त किया जाए या नहीं। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है, लेकिन प्रक्रिया में कुछ खामियों को ध्यान में रखा गया है। समीर वानखेड़े 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस के दौरान NCB के मुंबई जोनल डायरेक्टर थे। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी सामने आया था, जिन्हें बाद में सबूतों के अभाव में क्लीन चिट मिल गई थी। BSF ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को हिरासत में लिया जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियमित निगरानी के दौरान रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भल्लर पर BSF के जवानों ने इस घुसपैठिए को हिरासत में लिया गया। दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी, असेंबली स्पीकर के OSD को मिला ईमेल दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी मिली है। बुधवार सुबह असेंबली स्पीकर के OSD को धमकी भरा ईमेल मिला है। एजेंसियां जांच में जुटी हैं। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह भी बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास एक धमकी भरा ईमेल आया था। हालांकि जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। इसके चलते सुबह 11 बजे शुरू होने वाली सदन की कार्रवाई आधे घंटे क देरी से शुरू हो पाई थी। दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह के 10 मेंबर को गिरफ्तार किया, एडवांस बंदूकें बरामद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ था। इसे दिल्ली के वॉल्ड सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। इसके पास से 21 हाई-एंड विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें सबमशीन गन के अलावा PX-5.7 पिस्टल, PX-3 पिस्टल, शैडो CZ पिस्टल, बेरेटा, टॉरस और वाल्थर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, PX-5.7 पिस्टल आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल की जाती है, जिससे इस गिरोह की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली के करोल बाग इलाके में डबल डैकर स्लीपर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 23 घायल दिल्ली में मंगलवार देर रात करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास एक निजी स्लीपर बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 23 यात्री घायल हुए हैं। बस राजस्थान से आ रही थी। रात 1 बजे हादसे का शिकार हो गई। सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मौसम बदलने से उनकी तबीयत बिगड़ी। हॉस्पिटल में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कॉलेजियम ने आठ जजों की स्थायी नियुक्ति को दी मंजूरी, लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को दो हाई कोर्ट के 8 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। कॉलेजियम ने जस्टिस आर पूर्निमा, जस्टिस एम जोथिरामन और जस्टिस ऑगस्टीन देवदास मारिया क्लेट के नाम को मद्रास हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्ता गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में स्थायी जज बनाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू:जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे, हर आभूषण की डिजिटल फोटोग्राफी
    Next Article
    Manoj Tiwari Romantic Movies On OTT: मनोज तिवारी की रोमांटिक फिल्में आपके स्क्रीन पर, जानें ऑनलाइन कहां देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment