Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। सूचना मिलते ही स्कूल परिसर खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन बाद में उसी साल जून में फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट गए थे। मुकुल को ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता था, उन्हें बंगाल की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के बोलनगीर में दुल्हन को एक्स बॉयफ्रेंड ने किडनैप किया, शादी करके पति और परिवार के साथ लौट रही थी ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी ने सिंगापुर में इस दिग्गज उद्योगपति से की मुलाकात, निवेश समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
    Next Article
    पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए:जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment